सांस्कृतिक गरिमा के साथ दीक्षांत समारोह संपन्न स्प्रिंगडेल्स स्कूल के कक्षा बारह के विद्यार्थियों को शुभकामना और आशीर्वाद के साथ दी विदाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 31 January 2026

सांस्कृतिक गरिमा के साथ दीक्षांत समारोह संपन्न स्प्रिंगडेल्स स्कूल के कक्षा बारह के विद्यार्थियों को शुभकामना और आशीर्वाद के साथ दी विदाई



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सांस्कृतिक गरिमा के साथ दीक्षांत समारोह संपन्न

स्प्रिंगडेल्स स्कूल के कक्षा बारह के विद्यार्थियों को शुभकामना और आशीर्वाद के साथ दी विदाई


नर्मदा पुरम। स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में 31 जनवरी को कक्षा बारह के विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन सांस्कृतिक गरिमा, उल्लास और भावनात्मक वातावरण के बीच किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों के विद्यालयीन जीवन की उपलब्धियों, स्मृतियों और भावनाओं को सम्मान देने का एक सार्थक एवं अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन शिक्षा सुश्री रचना तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समारोह का प्रभावशाली मंच संचालन विद्यार्थी याशिका मांझी एवं आर्या त्रिपाठी द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।

समारोह में मुख्य अतिथि डायरेक्टर्स डॉ. आशीष चटर्जी, श्री सुभाशीष चटर्जी एवं श्रीमती जूही चटर्जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने की। इस अवसर पर जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी, उप प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी पलोहिया सहित समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों ने इस दीक्षांत समारोह में नृत्य, संगीत, भावनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष बनाया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयीन अनुभवों, शैक्षकीय संघर्षों एवं मधुर स्मृतियों को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के एक भावनात्मक क्षण में कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों ने कक्षा बारह के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर स्नेहपूर्वक विदाई दी। इसके प्रत्युत्तर में कक्षा बारह के विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संस्था को एलईडी टीवी उपहार स्वरूप भेंट की, जो उनके गहरे जुड़ाव और मधुर स्मृतियों का प्रतीक बना।

अपने संबोधन में डायरेक्टर डॉ.आशीष चटर्जी ने कहा कि कक्षा बारह विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध अध्ययन, निरंतर अभ्यास एवं समय के सदुपयोग पर बल देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष उनके भविष्य की दिशा तय करने वाला है। उन्होंने लक्ष्य पर केंद्रित रहकर अध्ययन करने, समय प्रबंधन अपनाने एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई, जिसके साथ यह गरिमामयी दीक्षांत समारोह उत्साहपूर्ण और अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here