सेवा निवृत कृषि अधिकारी कर्मचारियों ने जैविक खेती बढाने हेतु लिया संकल्प
नर्मदा पुरम। सेवानिवृत कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन शनिवार को हर्वल पार्क में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रभात पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता यू एस श्रोती सेवानिवृत संयुक्त संचालक कृषि ने की, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आरपी साहू संयुक्त संचालक मुख्य अतिथि रहे, विशेष अतिथि विनय दुबे, ओपी मालवी, एलएन तिवारी, डीएस भदोरिया एवं दीपांकन ऋषी थे।
कार्यक्रम में 75 वर्षीय सेवानिवृत अधिकारी यू एस श्रोती, उमाशंकर तिवारी एएस राजपूत, सीएस राठौर, एनपी गोल्हानी, डीएस चौहान, पीडी धाकड का सम्मान किया गया। सम्मेलन मे कृषि अधिकारी कर्मचारियों ने सरकार के जैविक खेती कार्यक्रम एवं मोटा अनाज उत्पादन कार्यक्रम सफल क्रियान्वयन हेतु पाँच पाँच कृषकों का चयन कर उन्हे सीख सलाह एवं नवाचार का प्रयोग करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीएस तोमर, राजेन्द्र ठाकुर, विजय वर्मा, राजेश चौरे, जी पवार अशोक सोनी, विनोद परसाई, ओ पी गुप्ता, चंद्रशेखर ठाकुर, राकेश शर्मा, राजेश रिछारिया, दीपक राय, आर एल जैन सहित अनेक सेवा निवृत कर्मचारी परिवार सहित उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार अशोक सोनी ने व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment