रेत कंपनी सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने स्कूली बच्चों को बैग सहित अन्य सामग्री बांटी रेत कंपनी ने ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कूल में बाटे स्कूल बैग रेत खनन कम्पनी द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत सरकारी स्कूलों में सहायता प्रदान की. - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 31 January 2026

रेत कंपनी सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने स्कूली बच्चों को बैग सहित अन्य सामग्री बांटी रेत कंपनी ने ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कूल में बाटे स्कूल बैग रेत खनन कम्पनी द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत सरकारी स्कूलों में सहायता प्रदान की.




 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


रेत कंपनी सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने स्कूली बच्चों को बैग सहित अन्य सामग्री बांटी 

रेत कंपनी ने ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कूल में बाटे स्कूल बैग

रेत खनन कम्पनी द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत सरकारी स्कूलों में सहायता प्रदान की.


नर्मदा पुरम। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के बढ़ते स्तर के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए, ग्रामीण क्षेत्रों में कई शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ गरीब एवं युवा छात्र छात्राओं को स्कूल सामग्री और बैग वितरण किए, रेत कंपनी द्वारा बच्चों को बैग सहित अन्य सामग्री वितरित करते हुए बताया गया कि उनका प्रयास है कि संसाधनों की कमी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वितरण कार्य निजी संसाधनों से किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय पर आवश्यक शैक्षिक सहायता मिल सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ग्यारह सौ से अधिक विद्यार्थियों के बीच स्कूल सामग्री एवं बैग का वितरण किया। इसी कड़ी में कंपनी ने इटारसी तहसील स्थित मरोड़ा ग्राम में शासकीय हाई स्कूल,शासकीय प्राथमिक शाला में 245 स्कूल बैग वितरित किए जिसमें स्कूल के प्रधान प्राध्यापक एवं स्थानीय सरपंच कलाँ बाई मर्सकोले भी उपस्थित रहे, बड़ी बालाभेट शासकीय प्राथमिक शाला में  187 बैग वितरित किए प्रधान पाठक शालक राम कीर, सरपंच ममता बाई मौजूद रही, पाहनबर्री गांव में शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला,शासकीय माध्यमिक शाला बिलखेड़ी में कुल 278 बैग प्रधान पाठिका श्रीमती बर्नादेन इंगिल, श्रीमती मिथिलेश तुमराम सरपंच पाहनबर्री अनीता ब्रजमोहन यादव ओर कंपनी के प्रतिनिधि एवं माइनिंग कॉरपोरेशन से गोपाल सिंह उपस्थित रहे। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पवारखेड़ा खुर्द प्रधान धीरज उइके एवं सरपंच प्रतिनिधि अशोक क़ीर की उपस्थिति में 290 बैग बच्चों बच्चियों को दिये गये।

संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी गरीब या ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा में सामग्री के अभाव से वह शिक्षा से वंचित न हो सके । स्थानीय सरपंचों ने कंपनी के इस सामाजिक कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि शासन के प्रयास के साथ-साथ इस तरह की निजी संस्था की भागीदारी शिक्षा के स्तर को और उच्च बनाती है। ऐसे में सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जैसी संस्थाएं सहायता की मिसाल पेश करती हैं। 

इस कार्यक्रम के दौरान सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर रूपेश पेठे ने कहा कि शासकीय स्कूल का बच्चा भी उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर समाज में बेहतर स्थान प्राप्त कर सके। और आगे भी कंपनी सामाजिक सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगी.उन्होंने बताया कि कंपनी का उद्देश्य रोजगार सृजन के साथ ही जन सेवा है.इसी रास्ते पर आगे बढ़कर कंपनी काम कर रही है।


No comments:

Post a Comment

सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार नर्मदापुरम। सेवानिवृत शिक्षक और समाजसेवी बीएस या...

Post Top Ad

Responsive Ads Here