समेरिटंस विद्यालय में 1500 बच्चों ने एक साथ किया सरस्वती पूजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 23 January 2026

समेरिटंस विद्यालय में 1500 बच्चों ने एक साथ किया सरस्वती पूजन



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


समेरिटंस विद्यालय में 1500 बच्चों ने एक साथ किया सरस्वती पूजन


नर्मदापुरम। विद्या और ज्ञान की देवी माता सरस्वती के प्रकाट्य उत्सव वसंत पंचमी के अवसर पर चक्कर रोड मालाखेड़ी स्थित समेरिटंस विद्यालय में वृहद स्तर पर सरस्वती पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन में एक साथ डेढ़ हजार से अधिक बच्चों ने सरस्वती पूजन किया। विद्यालय के प्री प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं के सभी विद्यार्थी पूजन के लिए घर से ही पूजन सामग्री प्रसाद, फूल, अक्षत, धूपबत्ती, आचमनी, जल के लिए पात्र, घंटी, शंख आदि लेकर ही आए थे। अधिकांश बच्चे पीत वस्त्रों में सज-धजकर आए थे।

कार्यक्रम के आरंभ में बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। उसके बाद वेद मंत्रों के साथ गणेशजी और माता सरस्वती का अभिषेक और पूजन संपन्न हुआ। माता सरस्वती को पीले पुष्प और पीला प्रसाद अर्पित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में स्थित सरस्वती मंदिर में भी विधिवत पूजन अर्चन किया गया। पूजन उपरांत हवन और आरती प्रसाद वितरण हुआ। 

पूजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। इस अवसर पर डायरेक्टर डा आशुतोष शर्मा ने कहा किए ऐसे त्योहार ही हमें अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। वसंत पंचमी से वसंतोत्सव का आरंभ भी होता है। यह समय उत्साह और उल्लास का संचार करता है। इस दौरान पूरी प्रकृति भी प्रसन्न रहती है। हमें भी प्रसन्न रहना चाहिए।

 कार्यक्रम में प्राचार्य प्रेरणा रावत, आरके सिंह, राजेंद्र रघुवंशी, विक्रांत खंपरिया, शिखा खंपरिया,  मेहा श्रीवास्तव, स्वाति खंपरिया, सत्यजीत शर्मा, सुमिता द्विवेदी, लीना देवासकर, सचिन खंपरिया, अमित माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे। 



No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here