बीच सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई, सिर पर किया वार, लहूलुहान एसपी और थाना प्रभारी से की कार्रवाई की मांग - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 7 March 2026

बीच सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई, सिर पर किया वार, लहूलुहान एसपी और थाना प्रभारी से की कार्रवाई की मांग


 

बीच सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई, सिर पर किया वार, लहूलुहान

एसपी और थाना प्रभारी से की कार्रवाई की मांग


नर्मदापुरम। शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है। नेहरू पार्क के पास मुख्य मार्ग पर दो युवकों ने एक 16 वर्षीय किशोर को रोककर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किशोर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमलेश पटेल ने इसको लेकर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है। घटना शनिवार की है। पीड़ित मनोज पटेल अपनी दुकान का सामान लेकर बाजार से लौट रहा था, तभी मुख्य सड़क पर अनुज कहार और मुसज खान नामक दो युवकों ने रास्ता रोक लिया। मनोज के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

 प्रत्यक्षदर्शियों और शिकायत के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपियों ने अपने हाथ में पहने लोहे के भारी कड़े से मनोज के सिर पर जोरदार प्रहार किया। वार इतना तेज था कि मनोज का सिर फट गया । हमला करने के बाद आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।खून से लथपथ मनोज को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर टांके लगाए गए हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।

No comments:

Post a Comment

पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का कल से होगा शुभारंभ

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का कल से होगा शुभारंभ नर्मदापुरम। स्थानीय सत्संग चौक, सेठानी घाट पर 09 मार्च, सोमव...

Post Top Ad

Responsive Ads Here