प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूमधाम, फ्यूचर टू विंग्स 2026 - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 31 January 2026

प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूमधाम, फ्यूचर टू विंग्स 2026



एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ 


प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूमधाम, फ्यूचर टू विंग्स 2026


नर्मदा पुरम। प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक दिवस हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती माया नारोलिया (राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नर्मदापुरम) तथा नीतू महेंद्र यादव (नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम ) रहीं।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। मंच संचालन अर्श सोनी, दुर्गा सोनी,शुभम ठाकुर, अनंत यादव, अर्पित तिवारी और दृष्टि रघुवंशी ने किया गया। इस वर्ष वार्षिक उत्सव का विषय-" फ्यूचर टू विंग्स"(भविष्य को पंख देना) रहा।जिसका अर्थ है -"अपने भविष्य की योजनाओं को हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित करना। "

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना तथा स्वागत नृत्य से हुई। जिसे सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे लोक नृत्य ,नाटक और रंगारंग नृत्यों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं द्वारा "महिला सशक्तिकरण" पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया इस नृत्य ने सभी दर्शकों में उत्साह का संचार कर दिया।

बच्चों ने अपनी जीवंत प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के गौरव शाली परंपराओं और विकास की यात्रा को बड़े ही शानदार ढंग से पेश किया। नृत्य और संगीत की इन कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया।

 विद्यालय की संचालिका श्रीमती समर्पिता सोनी ने कहा कि हम केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देते हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे सक्षम और कुशल युवा तैयार करना है जो देश के विकास में अपनी भागीदारी दे सकें। वार्षिक उत्सव के माध्यम से छात्रों को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी छुपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। 

श्रीमती माया नारोलिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रेरणा कान्वेंट स्कूल का खुला वातावरण स्वच्छ व सुरक्षित है ऐसे परिवेश में बच्चों के लिए तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करना सहज होता है। उन्होंने बच्चों को परीक्षा के तनाव से मुक्त होने के उपाय बताएं, श्रीमती माया नारोलिया ने प्रेरणा शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि जो किसी व्यक्ति को कार्य करने ,आगे बढ़ने या लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है अर्थात जो कठिनाइयों का सामना करते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने का हौसला देता है। स्कूल का नाम सार्थक सिद्ध बताया। विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। 

श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने कहा- बच्चों पर माता-पिता तथा वातावरण का विशेष प्रभाव पड़ता है बच्चों को अच्छा वातावरण मिलता है तो उनका शारीरिक ,मानसिक भावनात्मक और सामाजिक विकास सर्वांगीण रूप से होता है इससे बच्चे आत्मविश्वास से भरे जिज्ञासु ,रचनात्मक और भावनात्मक रूप से स्थिर बनते हैं ,साथ ही उनके शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर होता है और उनमें तनाव कम होता है। सभी पालकगण ,शिक्षक एवं अतिथियों ने बच्चों की मेहनत की खूब सराहना की तथा शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वार्षिक उत्सव की धूमधाम

फ्यूचर टू विंग्स 2026

प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक दिवस हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती माया नारोलिया (राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा पुरम) तथा नीतू महेंद्र यादव  (नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम )रहीं।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। मंच संचालन अर्श सोनी, दुर्गा सोनी, शुभम ठाकुर, अनंत यादव,अर्पित तिवारी और दृष्टि रघुवंशी ने किया गया। इस वर्ष वार्षिक उत्सव का विषय-" फ्यूचर टू विंग्स"(भविष्य को पंख देना) रहा।जिसका अर्थ है -"अपने भविष्य की योजनाओं को हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित करना। "

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना तथा स्वागत नृत्य से हुई। जिसे सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे लोक नृत्य ,नाटक और रंगारंग नृत्यों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं द्वारा "महिला सशक्तिकरण" पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया इस नृत्य ने सभी दर्शकों में उत्साह का संचार कर दिया।

बच्चों ने अपनी जीवंत प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के गौरव शाली परंपराओं और विकास की यात्रा को बड़े ही शानदार ढंग से पेश किया। नृत्य और संगीत की इन कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की संचालिका श्रीमती समर्पिता सोनी ने अपने वक्तव्य में बताया कि हम केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देते हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे सक्षम और कुशल युवा तैयार करना है जो देश के विकास में अपनी भागीदारी दे सकें।  वार्षिक उत्सव के माध्यम से छात्रों को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी छुपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। 

श्रीमती माया नारोलिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रेरणा कान्वेंट स्कूल का खुला वातावरण स्वच्छ व सुरक्षित है ऐसे परिवेश में बच्चों के लिए तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करना सहज होता है। उन्होंने बच्चों को परीक्षा के तनाव से मुक्त होने के उपाय बताएं, श्रीमती माया नारोलिया जी ने प्रेरणा शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि जो किसी व्यक्ति को कार्य करने ,आगे बढ़ने या लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है अर्थात जो कठिनाइयों का सामना करते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने का हौसला देता है। स्कूल का नाम सार्थक सिद्ध बताया। विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। 

श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने कहा- बच्चों पर माता-पिता तथा वातावरण का विशेष प्रभाव पड़ता है बच्चों को अच्छा वातावरण मिलता है तो उनका शारीरिक ,मानसिक भावनात्मक और सामाजिक विकास सर्वांगीण रूप से होता है इससे बच्चे आत्मविश्वास से भरे जिज्ञासु ,रचनात्मक और भावनात्मक रूप से स्थिर बनते हैं ,साथ ही उनके शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर होता है और उनमें तनाव कम होता है।सभी पालकगण ,शिक्षक एवं अतिथियों ने बच्चों की मेहनत की खूब सराहना की तथा शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

स्कूल की शिक्षिका कौशिकी दुबे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की, विशेष सहयोगी के रूप में राम मोहन पाठक उपस्थित रहे स्कूल की शिक्षिका कौशिकी दुबे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार नर्मदापुरम। सेवानिवृत शिक्षक और समाजसेवी बीएस या...

Post Top Ad

Responsive Ads Here