अनुरागिनी सरयाम न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बनी जिला अध्यक्ष - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 31 January 2026

अनुरागिनी सरयाम न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बनी जिला अध्यक्ष


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


अनुरागिनी सरयाम न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बनी जिला अध्यक्ष 


नर्मदा पुरम। न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राम किशोर सिंह भदोरिया ,प्रांतीय संयोजक ओपी एस राजपूत एवं उप प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती अनामिका वर्मा की अनुशंसा पर श्रीमती अनुरागिनी सरयाम एल एच व्ही सिवनी मालवा को सर्वसम्मति से जिला नर्मदा पुरम का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

 इस अवसर पर श्रीमती अनुरागिनी सरयाम को उप प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती अनामिका वर्मा द्वारा जिला अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अनामिका वर्मा द्वारा जिला अध्यक्ष को संघ की रीति नीति एवं दायित्वों से अवगत कराया गया एवं विभाग के निम्न केडर ANM, MPW, LHV, MPS, BEE ,MI आदि के सहयोगात्मक कार्य करने एवं समस्याओं के निराकरण करने की जिम्मेदारी समझाई गई । इस मौके पर पार्षद श्रीमती कंचन सेठी चौकसे, श्रीमती दीपिका राठौर श्रीमती संध्या कुशराम की गरिमामय उपस्थिति रही।

जिला अध्यक्ष अनुरागिनी सरयाम की नियुक्ति पर विभाग से सुषमा रघुवंशी, सुखवंती उईके रेवा ठाकुर, पूजा चौरे,आरती राजपूत ,सुरेखा मेहरा, छाया गोलकुंडे, शारदा तिवारी, रेखा डमडोरिया सुरेखा आठनेर, स्वर्णिमा गौर, सविता अहिरवार, ज्योति पटेल, बीना उईके ,सुनीता उईके, सरोज पाल, नीतू शर्मा, नीतू सरयाम, पुष्पा उईके, सविता धुर्वे बानो दीदी ,रेनू तमांग प्रीति पटेल अनीता सहित अन्य बहनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की


No comments:

Post a Comment

सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार नर्मदापुरम। सेवानिवृत शिक्षक और समाजसेवी बीएस या...

Post Top Ad

Responsive Ads Here