स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में भाषण एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 20 January 2026

स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में भाषण एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में भाषण एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन


नर्मदा पुरम। स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास तथा मंच कौशल को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 19 जनवरी को भाषण एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता तथा कक्षा 5 एवं 6 के विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन एवं रचनात्मकता का जीवंत वातावरण दृष्टिगोचर हुआ।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. अनुभा कावरे (डायरेक्टर, आशीर्वाद हॉस्पिटल) एवं श्रीमती नवनीता गुहा (इंग्लिश टीजीटी, जवाहर नवोदय विद्यालय) उपस्थित रहीं। साथ ही विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास, उत्साह और जोश के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में झांसी की रानी, अहिल्याबाई होलकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू एवं महात्मा गांधी जैसे महान राष्ट्रनायकों के साथ-साथ हवा महल एवं ताज महल जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर सारगर्भित एवं प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए गए। वहीं कविता पाठ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की स्पष्ट उच्चारण शैली, भावपूर्ण प्रस्तुति एवं मंचीय आत्मविश्वास विशेष रूप से सराहनीय रहा। प्रतियोगिता में इंग्लिश पोयम रेसीटेशन में प्रथम स्थान प्रियल मेहरोत्रा, द्वितीय स्थान आराध्या मालवीय, तृतीय स्थान पर आरध्या चौहान रहीं। प्रिन्सिपल चॉइस अवार्ड अद्वैत तिवारी, जजेस चॉइस अवार्ड अभिनव मालवीय और गोल्डन वॉइस अवार्ड उन्नति खत्री तथा मोस्ट एक्सप्रेसीव रीसाईटर अवार्ड रुद्र परिहार ने प्राप्त किया वहीं भाषण प्रतियोगिता में कक्षा एक से प्रथम स्थान युवराज वैद्य, द्वितीय श्रीजा मिश्रा, तृतीय आकर्ष मालवीय, कक्षा दो से प्रथम स्थान श्रेयांश भदौरिया, द्वितीय उत्सवी राऊत, तृतीय निमीषा राजपूत, कक्षा तीन से प्रथम स्थान अपेक्षा मूलचंदानी, द्वितीय भूमिका मेहरा, तृतीय वैदिक शर्मा कक्षा चार से प्रथम स्थान अनिका चौरे, द्वितीय मायरा शुक्ला एवं तृतीय स्थान सारांश चौहान ने प्राप्त किया।        

निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी कम आयु में बच्चों का बिना किसी संकोच के मंच पर आकर आत्मविश्वासपूर्वक प्रस्तुति देना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी खुले दिल से प्रशंसा की।

प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कविता पाठ प्रतियोगिता की प्रभारी श्रीमती महिंदर कौर एवं श्रीमती प्रियंका महरोत्रा, तथा भाषण प्रतियोगिता की प्रभारी श्रीमती सुरभी दुबे का विशेष योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन एवं सुव्यवस्थित आयोजन से यह प्रतियोगिता अत्यंत सफल एवं स्मरणीय बनी। कार्यक्रम का सशक्त मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन आयुषी अग्रवाल द्वारा किया गया। समग्र रूप से यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक, आत्मविश्वासवर्धक एवं अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ।



No comments:

Post a Comment

जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण   जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित  नर्मदापुरम।  जिला अधिवक्ता संघ सभागार में दोपहर को ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here