प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 131वां एपिसोड जिले के 1178 बूथों पर सुना गया जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 05, बूथ 77 पर सुना कार्यक्रम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 22 February 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 131वां एपिसोड जिले के 1178 बूथों पर सुना गया जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 05, बूथ 77 पर सुना कार्यक्रम


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 131वां एपिसोड जिले के 1178 बूथों पर सुना गया

जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 05, बूथ 77 पर सुना कार्यक्रम


नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड को नर्मदापुरम जिले के 24 मंडलों के 1178 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम के जिला प्रभारी प्रशांत दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, युवाओं, महिलाओं, किसान भाइयों एवं हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण सुनकर विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में रमजान और होली जैसे पवित्र त्योहारों के अवसर पर ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को याद रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर हम सभी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बन सकते हैं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मंच पर भारत के एआई नवाचारों ने विश्व के नेताओं को प्रभावित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत तकनीक को केवल विकास का साधन नहीं, बल्कि मानव कल्याण का प्रभावी माध्यम मानता है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, संतोष पारिख ने सिवनी मालवा नगर के वार्ड क्रमांक 05 के बूथ क्रमांक 77 पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ जन-जन को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने वाला सशक्त संवाद है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।


No comments:

Post a Comment

थाना इटारसी क्षेत्र मे धार्मिक स्थल मंदिरों मे चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ    थाना इटारसी क्षेत्र मे धार्मिक स्थल मंदिरों मे चोरी का पुलिस ने किया खुलासा इटारसी । पुलिस से मिली जानकारी अनुस...

Post Top Ad

Responsive Ads Here