मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
जनसंपर्क निरीक्षक जुझारू, कर्मठ और ऊर्जावान साथी पवन कुमार सिंह प्रांतीय अध्यक्ष बने
भोपाल में आयोजित राज्य कृषि विस्तार और प्रशिक्षण केंद्र नीलबड़ में भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी में श्री सिंह को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया
नर्मदापुरम। डाक संभाग को गौरवान्वित करने वाला पल है कि नर्मदापुरम प्रधान डाकघर में जनसंपर्क निरीक्षक के पद पर पदस्थ हमारे जुझारू, कर्मठ और ऊर्जावान साथी पवन कुमार सिंह को भोपाल में राज्य कृषि विस्तार और प्रशिक्षण केंद्र नीलबड़ में आयोजित भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) के द्विवार्षिक परिमंडल अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया है।
उन्हें समस्त नर्मदापुरम डाक परिवार के साथियों की ओर से अनंत शुभकामनाएं,आशा करते हैं कि वे डाक कर्मचारियों के हितों के लिए सतत संघर्ष करते रहेंगे।

No comments:
Post a Comment