मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
रजक समाज कल मनाएंगा संत गाडगे बाबा की 150 वीं जयंती , घाट पर चलेगा स्वच्छता अभियान
नर्मदापुरम। रजक समाज के आराध्य व स्वछता अभियान के जनक संत गाडगे बाबा की 150 वीं जन्मजयंती कल 23 फरवरी सोमवार को एबीडीएम ( रजक समाज ) नर्मदापुरम द्वारा सुबह 10 बजे परमहंस (सर्किट हॉउस ) घाट स्थित संत गाडगे बाबा प्रतिमा स्थल पर धूमधाम से मनाई जाएगी।
एबीडीएम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेश बाथरे व नगर अध्यक्ष मनीष परदेशी ने बातया कि जयंती के अवसर पर सबसे पहले सुबह नर्मदा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा इसके बाद संतश्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाआरती की जाएगी एवं महाप्रसादी का वितरण पूरे घाट पर किया जाएगा।
रजक समाज के पदाधिकारीयों ने रविवार शाम को संत गाडगे प्रतिमा स्थल पर सजा सज्जा कर तैयारियां पूर्ण की है। रजक समाज पदाधिकारीयों ने रजक समाज के सभी बंधुओं से जयंती कार्यक्रम में अपने परिवार सहित उपस्थित होने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment