बवासीर, भगंदर, फ़िशर आदि रोगों पर 16 फ़रवरी को लगाया जाएगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 12 February 2026

बवासीर, भगंदर, फ़िशर आदि रोगों पर 16 फ़रवरी को लगाया जाएगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


बवासीर, भगंदर, फ़िशर आदि रोगों पर 16 फ़रवरी को लगाया जाएगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर


नर्मदा पुरम। मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग की नीति अनुसार जन सामान्य के स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आम नागरिकों में अर्श ( बवासीर), भगंदर ( Fistula), परिकार्तिका ( Fissure) एवं अन्य गुदगत रोगों का परीक्षण, परामर्श एवं उपचार किया जाएगा ! इस शिविर में भोपाल से वरिष्ठ व अनुभवी एनोरेक्टल सर्जन द्वारा परामर्श प्रदान किया जाएगा! इनमें से चयनित रोगियों की निःशुल्क क्षारसूत्र पद्धति से सर्जरी दिनांक 23/02/2026 से 28/02/2026 तक पं. ख़ुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान भोपाल में की जाएगी! 

शिविर शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नर्मदापुरम में आई. टी. आई. के सामने व पशु चिकित्सालय के पीछे दिनांक 16 फ़रवरी 2026 को समय प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आम नागरिक इस चिकित्सा शिविर में पहुँचकर लाभ लें, जिला आयुष अधिकारी डॉ एस.आर. करोंजिया के मार्गदर्शन एवं शिविर नोडल अधिकारी डॉ ए.के. पुष्कर के समन्वय से यह शिविर लगाया जा रहा है!

No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here