माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड परीक्षाएँ 2026 प्रश्नपत्र वितरण व सुरक्षा हेतु कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त 2 फरवरी को कलेक्टर प्रतिनिधियों को नर्मदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिया जाएगा प्रशिक्षण इस वर्ष प्रश्नपत्रों के वितरण की मोबाइल एप से होगी ट्रैकिंग - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 1 February 2026

माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड परीक्षाएँ 2026 प्रश्नपत्र वितरण व सुरक्षा हेतु कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त 2 फरवरी को कलेक्टर प्रतिनिधियों को नर्मदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिया जाएगा प्रशिक्षण इस वर्ष प्रश्नपत्रों के वितरण की मोबाइल एप से होगी ट्रैकिंग

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड परीक्षाएँ 2026

प्रश्नपत्र वितरण व सुरक्षा हेतु कलेक्टर प्रतिनिधि नियुक्त

2 फरवरी को कलेक्टर प्रतिनिधियों को नर्मदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिया जाएगा प्रशिक्षण

इस वर्ष प्रश्नपत्रों के वितरण की मोबाइल एप से होगी ट्रैकिंग


नर्मदापुरम/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2026 की गोपनीयता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत व्यवस्थाएँ लागू की गई हैं। परीक्षा की गोपनीय सामग्री के वितरण हेतु जिला कलेक्टर के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती सरिता मालवीय, तहसीलदार (नगर) नर्मदापुरम को नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था के अधीन परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को प्रश्नपत्रों के बॉक्स वितरित किए जाएंगे तथा प्रश्नपत्रों को संबंधित केन्द्रों के निकटतम थाना/चौकी में सुरक्षित रखवाना सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 16 पुलिस थानों में सुरक्षित रखी गई गोपनीय परीक्षा सामग्री (प्रश्नपत्र) को संबंधित 78 परीक्षा केन्द्रों तक सुरक्षित पहुँचाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्रवार “कलेक्टर प्रतिनिधि” नियुक्त किए गए हैं। प्रश्नपत्रों को थानों से निकालते समय केन्द्राध्यक्ष/सहायक केन्द्राध्यक्ष, थाना प्रभारी एवं कलेक्टर प्रतिनिधि की संयुक्त उपस्थिति में निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सामग्री को परीक्षा केन्द्र तक पहुँचाया जाएगा।

कलेक्टर प्रतिनिधि परीक्षा दिवस पर केन्द्राध्यक्ष के साथ परीक्षा केन्द्र पहुँचकर निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र पैकेट खोलने की प्रक्रिया में उपस्थित रहेंगे तथा परीक्षा प्रारंभ होने तक केन्द्र पर रहकर संपूर्ण कार्यवाही की निगरानी करेंगे। प्रश्नपत्रों को थाने से परीक्षा केन्द्र तक ले जाते समय सुरक्षा की दृष्टि से मोबाइल एप आधारित ट्रैकिंग व्यवस्था लागू की गई है, जिससे परिवहन के दौरान निरंतर निगरानी सुनिश्चित हो सके। उक्त कार्य में संलग्न कलेक्टर प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने हेतु शासकीय नर्मदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नर्मदापुरम में 2 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार नर्मदापुरम। सेवानिवृत शिक्षक और समाजसेवी बीएस या...

Post Top Ad

Responsive Ads Here