उद्यानिकी विभाग द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार एवं पुष्प प्रदर्शनी आयोजन 24 एवं 25 फरवरी को एम.पी.एग्रो फार्म, माखननगर, जिला नर्मदापुरम में किया जाएगा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 21 February 2026

उद्यानिकी विभाग द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार एवं पुष्प प्रदर्शनी आयोजन 24 एवं 25 फरवरी को एम.पी.एग्रो फार्म, माखननगर, जिला नर्मदापुरम में किया जाएगा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


उद्यानिकी विभाग द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन

 24 एवं 25 फरवरी को एम.पी.एग्रो फार्म, माखननगर, जिला नर्मदापुरम में किया जाएगा 


नर्मदा पुरम। एकीकृत बागवानी विकास मिषन (MIDH) योजना के घटक मिशन प्रबंधन अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 24 एवं 25 फरवरी को एम.पी.एग्रो फार्म, माखननगर, जिला नर्मदापुरम में किया रहा है। 

जिसमें जिले में संचालित विभागीय योजनाओं सब्जी, मसाला, पुष्प, फल, माईक्रो इरीगेश, PMFME, माखाना की खेती आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेंगी, इसके साथ ही हाईटेक हार्टिकल्चर, जैविक खेती, पॉली हाउस में सब्जी/ फूल उत्पादन, प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना जिसमें जिलें के कृषको, उद्यमी एवं स्वसहायता समूहों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत प्रसंस्करण इकाई की स्थापना संबंधी प्रशिक्षण एवं योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, अनुदान सहायता इत्यादि के संबंध में जानकारी दी जायेंगी 

साथ ही पुष्प प्रदर्शनी, PMFME उत्पाद, विभागीय फल, सब्जी, मसाला, फूल आदि के प्रादर्ष प्रदर्शित किए जायेंगे। सभी कृषक बंधुओं एवं उद्यमी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में जिला स्तरीय सेमीनार एवं पुष्प प्रदर्शनी में भाग लेंकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here