बागरा तवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, रेक प्वाइंट स्थापना को लेकर सौंपा ज्ञापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 20 February 2026

बागरा तवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, रेक प्वाइंट स्थापना को लेकर सौंपा ज्ञापन


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


बागरा तवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, रेक प्वाइंट स्थापना को लेकर सौंपा ज्ञापन


नर्मदापुरम। बागरा तवा रेलवे स्टेशन से लगे माखननगर शहर सहित लगभग 64 पंचायतों के सैकड़ों गांव इस स्टेशन पर निर्भर हैं। क्षेत्र की बड़ी आबादी को न्यायिक कार्यों के लिए हाई कोर्ट जबलपुर, स्वास्थ्य उपचार हेतु नागपुर, प्रशासनिक एवं शासकीय कार्यों के लिए राजधानी भोपाल तथा उच्च शिक्षा एवं व्यवसायिक कार्यों के लिए इंदौर आना-जाना पड़ता है। इसको लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने यहां ट्रेन के स्टॉपेज रेक पॉइंट सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग की है।

 वर्तमान में पुनः निम्न ट्रेनों का बागरातवा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए। औद्योगिक विकास एवं कृषि उत्पादन को दृष्टिगत रखते हुए स्टेशन पर रेक प्वाइंट की स्थापना अति आवश्यक है, जिससे स्थानीय किसानों एवं व्यापारियों को सीधा लाभ मिल सके तथा परिवहन लागत में कमी आए। वहीं इंदौर-जबलपुर ओवर, जबलपुर-अमरावती सोमनाथ-जबलपुर, इटारसी-बीना भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस आदि गाड़ियों का स्टापेज हो।

No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here