समेरिटंस विद्यालय में संपूर्ण वंदे मातरम गायन आरम्भ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 20 February 2026

समेरिटंस विद्यालय में संपूर्ण वंदे मातरम गायन आरम्भ

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

समेरिटंस विद्यालय में संपूर्ण वंदे मातरम गायन आरम्भ


नर्मदापुरम। समेरिटन्स विद्यालय सांदीपनी परिसर चक्कर रोड मालाखेड़ी में शुक्रवार से संपूर्ण वंदे मातरम गीत का गायन आरम्भ हो गया है। ज्ञात रहे कि हाल ही में भारत सरकार ने सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में राष्ट्रीय गान जन गण मन की तरह राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाना भी अनिवार्य किया है। साथ ही इसकी आदर्श आचार संहिता भी जारी की है। 

संस्था के डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा ने बताया कि अभी संस्था की मुख्य शाखा में वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया गया। इसका गायन केंद्र सरकार की आचार संहिता के अनुसार ही किया जा रहा है। शीघ्र ही अन्य शाखाओं में भी इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में राष्ट्र भक्ति की भावना बढ़ेगी और ऊर्जा का संचार होगा।

No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here