एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ
शील सोनी रोटरी मंडल 3040 में सचिव नियुक्त
नर्मदा पुरम। रोटरी क्लब ऑफ के पूर्व अध्यक्ष एवं रोटरी मंडल 3040 के वर्ष 2023-24 के सहायक मंडलाध्यक्ष रोटेरियन शील सोनी को रणथम्भोर में हुए मण्डल के कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष संस्कार कोठारी द्वारा उनके उत्कृष्ठ कार्यो के लिए मंडल 3040 में वर्ष 2026-27 के लिए मंडल में सचिव पद पर नियुक्त कर सम्मानित किया। उनकी नियुक्ति पर क्लब अध्यक्ष मनीष गुप्ता सचिव समीर हर्णे सहित सदस्य राजीव जैन , आशीष अग्रवाल ,नरेंद्र गोयल विकास अग्रवाल ,सुलभ अग्रवाल आशीष गुप्ता ,अमित अग्रवाल ,आनंद चौधरी ,संजय व्यास ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी ।

No comments:
Post a Comment