जनसुनवाई में 89 आवेदनों पर हुई सुनवाई, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश अतिक्रमण,विद्युत सुरक्षा,सीमांकन जैसे अन्य राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन हुए प्राप्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 10 February 2026

जनसुनवाई में 89 आवेदनों पर हुई सुनवाई, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश अतिक्रमण,विद्युत सुरक्षा,सीमांकन जैसे अन्य राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन हुए प्राप्त

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

जनसुनवाई में 89 आवेदनों पर हुई सुनवाई,

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

अतिक्रमण,विद्युत सुरक्षा,सीमांकन जैसे अन्य राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन हुए प्राप्त


नर्मदापुरम।  मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अपर कलेक्टर अनिल जैन ने अधिकारियों के साथ जनसामान्य की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई कर उनका निराकरण किया। जनसुनवाई में आए 89 आवेदनों पर सुनवाई की गई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को जनसुनवाई में ग्राम बुधवाड़ा निवासी प्रदीप यादव ने दूषित पानी कि निकासी के लिए पक्की  नाली निर्माण के लिए आवेदन दिया। जिस पर अनिल जैन ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी नर्मदापुरम को समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। एक अन्य मामले में नर्मदापुरम निवासी दिव्यांग  छोटेलाल कहार ने वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करने के लिए आवेदन दिया। श्री जैन ने सामाजिक न्याय विभाग अधिकारी को उचित सहायता प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई मे आए ग्राम परसवाड़ा तहसील बनखेड़ी निवासी पदमसिंह ने सार्वजनिक मार्ग पर अवैध निर्माण को रोकने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर श्री जैन ने तहसीलदार बनखेड़ी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

इसी प्रकार कृषि-भूमि सीमांकन, अतिक्रमण की समस्या, नजूल रिकॉर्ड अद्यतन,पट्टा वितरण, अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज परिहार, डिप्टी कलेक्टर नीता कोरी सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here