नर्मदा महाविद्यालय में बैलगाड़ी दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब, दर्शकों से खचाखच भरा था ग्राउंड जगदीश यादव बैतूल की बैलजोड़ी भैरव और खत्री ने 6.55 में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान बनाया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 8 February 2026

नर्मदा महाविद्यालय में बैलगाड़ी दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब, दर्शकों से खचाखच भरा था ग्राउंड जगदीश यादव बैतूल की बैलजोड़ी भैरव और खत्री ने 6.55 में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान बनाया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदा महाविद्यालय में बैलगाड़ी दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब, दर्शकों से खचाखच भरा था ग्राउंड

जगदीश यादव बैतूल की बैलजोड़ी भैरव और खत्री ने  6.55 में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान बनाया 


नर्मदापुरम्। संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में  रविवार को बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन हुआ। बैलगाड़ी दौड़ देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। करीब 40 बैलगाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। रविवार देर शाम तक दौड़ प्रतियोगिता होती रही और दर्शक बैलगाड़ी दौड़ देखने के लिए डटे रहे। 

बैलगाड़ी दौड़ प्रारंभ होने से पूर्व विधायक प्रतिनिधि भाजपा नेता महेंद्र यादव द्वारा विधिविधान से  पूजन अर्चन कर बैलगाड़ी दौड़ प्रारंभ कराई। इस अवसर पर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, सभापतिगण  निर्मला राय, प्रेमा पंकज पांडे, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, भाजपा नेता नंदू यादव, गौरी यादव, पंकज पांडेय, पार्षद गुड्डा ठाकुर, कपिल चौहान, आरआई गजेंद्र जाटव, नपा से एआरआई रवि सूर्यवंशी, अनंत सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। 

एआरआई रवि सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि समापन उपरांत बैलगाड़ी दौड़ के पुरस्कार विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव द्वारा वितरित किए गए। जिसमें जगदीश यादव बैतूल की बैलजोड़ी भैरव और खत्री ने  6.55 का समय लेकर दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान बनाया गया।  दूसरे नंबर कैलाश पटेल बैतूल की बैल जोड़ी शेरा और बदशाह 6.58 में पूरी कर दूसरा स्थान बनाया। तीसरे स्थान पर सुभाष लोखंडे आठनेर बैतूल बैलजोड़ी आजाद और रूवा 6.65 पूरी की। चौथे स्थान पर राजेंद्र गौर शाहगंज बैलजोड़ी हिरनया और गूजर 6.71 का समय लेते हुए चतुर्थ स्थान बनाया। पंचम स्थान पर खिड़िया के मीना की बैलजोड़ी जुगनू और लाखन ने जीता। इसी तरह बनाड़ा के राघव पटले की बैलजोड़ी करण और गोला ने छटवां स्थान बनाया। मोहन पटले गुलोन की बैलजोड़ी बिजली और चिमन्या ने सातवा स्थान, चीचली के भगवान सिंह मीना की बैलजोड़ी वीआईपी और राजा ने आठवा स्थान बनाया। हरदा के जगदीश पटले की बैलजोड़ी गब्बर और रामफल ने सातवा, बांसपुर के प्रदीप मालवीय की बैलजोड़ी लक्ष्या टीकली दसवे स्थान पर रही। बनाड़ा के राघव पटले की बैलजोड़ी सुल्तान बुलेट 11वे स्थान पर रहे। इसी तरह 12वे स्थान पर काजलखेड़ी के लालजी मीना की राजा सोनिया की जोड़ी रही।  बैलगाड़ी दौड़ का उत्साह देखते हुए नपाध्यक्ष श्री यादव द्वारा 15-15 सौ रुपए के अतिरिक्त तीन पुरस्कार और बढ़ाए गए। 

 ध्यान रहे कि प्रथम स्थान पर आने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम दिया गया। दूसरे स्थान पर 20 हजार रुपए का इनाम, तृतीय स्थान पर आने वाली बैलजोड़ी को 15 हजार रुपए, चतुर्थ स्थान पर 11 हजार रुपए, पंचम स्थान पर 9 हजार रुपए, षष्टम स्थान पर 7 हजार, सप्तम स्थान पर 4 हजार नवम पर 3 हजार, दसवा स्थान पर 2500 रुपए, ग्यारहवा स्थान पर 2 हजार, बारहवे स्थान पर 1500 रुपए और सांत्वाना पुरस्कार के रूप में 3 हजार रुपए दिए गए।

No comments:

Post a Comment

समेरिटंस के कैडेट्स थल सैनिक कैंप के लिए रवाना

एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ नर्मदापुरम  समेरिटंस के कैडेट्स थल सैनिक कैंप के लिए रवाना  नर्मदापुरम/ समेरिटस स्कूल के चार कैडेट्स का विद्यालय म...

Post Top Ad

Responsive Ads Here