सेवा और समर्पण, भोजन वितरण कार्यक्रम तथा विदाई समारोह संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 8 February 2026

सेवा और समर्पण, भोजन वितरण कार्यक्रम तथा विदाई समारोह संपन्न



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सेवा और समर्पण, भोजन वितरण कार्यक्रम तथा विदाई समारोह संपन्न 


नर्मदा पुरम। प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य श्रीमती विनीता तिवारी द्वारा की गई। 

विद्यालय की संचालक श्रीमती समर्पिता सोनी ने कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा सेवा और समर्पण का भाव लिए भोजन वितरण कार्यक्रम करवाया जो कि मानवता की ओर एक नई पहल है। यह कार्यक्रम नर्मदा पुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर श्रद्धालुओं परिक्रमावासियों और गरीबों के लिए भोजन का वितरण एक पुनीत कार्य विद्यालय परिवार की ओर से किया गया ।

 इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरीबों या भूखे को भोजन खिलाना न केवल एक अच्छी पहल बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है, जो हृदय और आत्मा को गहराई से छू जाती है । इससे मिलने वाली खुशी अतुलनीय है जो किसी भी भौतिक सुख से नहीं यह अनुभव अंतरात्मा को पूर्णता प्रदान करती है। विदाई समारोह के उपलक्ष्य पर बच्चों द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत मनोहारी एवं सराहनीय रहे। भाषणों के माध्यम से यादों को ताजा किया गया और आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई। 

कार्यक्रम में मेघा ठाकुर, प्रिया चौरे कामाक्षी दुबे, रीना गौर, नेहा ठाकुर, सुधा सराठे, प्रियंका जोशी, अपर्णा श्रीवास्तव, अजहर कुरैशी, शंभू सिंह राजपूत, राहुल अग्रवाल, राजेंद्र चौधरी, यशवंत आंकरे, श्रीकांत भाग्यम, प्रियंका डाबर, सुचित्रा बाथरी ,कौशिकी दुबे, निधि मालवीय, उर्वशी थापक, रश्मि मालवीय, सुनीता सोनवाने, रोशनी सोलंकी, मनीषा गौर, अभिलाषा चौहान, भूमिका चौरे, प्रीति मांझी, मुस्कान चौधरी परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here