संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में कार्यक्रम जारी बॉलीवुड फेम शब्बीर कुमार आज देंगे प्रस्तुति 7 फरवरी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 4 February 2026

संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में कार्यक्रम जारी बॉलीवुड फेम शब्बीर कुमार आज देंगे प्रस्तुति 7 फरवरी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


 संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में कार्यक्रम जारी 

 बॉलीवुड फेम शब्बीर कुमार आज देंगे प्रस्तुति 

7 फरवरी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 


नर्मदापुरम्। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में  संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मेला मंच पर प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों के महारथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रहीं हैं। 

मेला प्रभारी उपयंत्री अंबक पाराशर और गौरव वर्मा ने बताया कि 5 फरवरी को मुंबई बालीवुड फेम शब्बीर कुमार सुमधुर गीतों की मेला मंच पर  प्रस्तुति देंगे। इसी तरह 6 फरवरी को सतवंत बादशाह पंजाबी बालीवुड सिंगर एवं मलखम इंडियाज गोट टैलेंट द्वारा  प्रस्तुति दी जाएगी। 

7 फरवरी को होगा विशाल कवि सम्मेलन 

उपयंत्री मेला प्रभारी अंबक पाराशर ने बताया कि  7 फरवरी शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें धार के प्रसिद्ध कवि जानी बैरागी, इंदौर के अतुल ज्वाला, उज्जैन के हिमांशू बंबडर, नीमच के डॉ प्रेरणा ठाकरे, मेरठ के डॉ शुभम त्यागी,  दिल्ली की डॉ बबीता पांडेय, मांडव के पंकज प्रसून चौधरी, रीवा के रूद्र प्रताप का आयोजन होगा। इसी दिन नर्मदा महाविद्यालय में दिन में कबड्डी का आयोजन किया जाएगा। 

दिन में बैलगाड़ी दौड़, शाम को भजन संध्या
 
गौरव वर्मा ने बताया कि मेले में श्रद्धालुगणों और नागरिकों के लिए प्रतिदिन अलग अलग प्रकार की प्रस्तुतियां दी जा रही है। जिसमें 8 फरवरी को नर्मदा महाविद्यालय में दिन में बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता होगी एवं शाम को मेला मंच पर तिवारी सिस्टर एवं अभिषेक शर्मा द्वारा खाटू श्याम भजन संध्या के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां देंगी। 

9 को होगा दंगल

 मेले में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दंगल का आयोजन किया जा रहा है। दंगल प्रतियोगिता का आयोजन एसएनजी स्टेडियम में 9 फरवरी को होगा। जिसमें प्रदेश भर के पहलवान दांव पेंच अजमाएंगे। वहीं शाम को बालीवुड नाइट देवांशु बालाजी मुंबई द्वारा प्रस्तुति दी जाएंगी। 10 फरवरी को मुंबई की प्ले बैक सिंगर इशिता विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने समस्त श्रद्धालुगणों से आग्रह किया है कि लगातार चल रहे रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए मेले में अवश्य पधारे। यह आयोजन आपके लिए ही किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here