स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौपा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 4 February 2026

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौपा


 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौपा


नर्मदापुरम। समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कौरव के आव्हान पर 2 फरवरी क़ो प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के नाम मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय को महासंघ की 14 मूत्रीय मांगी को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की जानकारी के संबंध में ज्ञापन सौपा।

 लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित प्रदेश भर के स्वास्थ्य कर्मचारी 9 फरवरी को जन प्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे, चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद ज्ञापन के माध्यम से किया। इस अवसर पर समस्त स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह मीना, कृष्णा सेठ, सत्येंद्र यादव, शिखा शर्मा और अतुल दुबे उपस्थित रहे।

प्रमुख मांगे। .विभिन्न केडर के ग्रेड पे परिवर्तन, अन्य राज्यों के भांति पदनाम परिवर्तन, रात्रि कालीन आकस्मिक चिकित्सा भत्ता दिया जाए, रेडियोग्राफर, डार्क रूम असिस्टेंट, अटेंडेंट को रेडिएशन जोखिम भत्ता मिले, ग्वालियर और रीवा मेडिकल कॉलेज की भांति समस्त मैडिकल कॉलेज के नर्सिंग ऑफिसर कर्मचारी को तीन एवं चार वेतन वृद्धि दी जाएं। आउटसोर्स एवं रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाई जाएं।


No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here