रामजी बाबा मेला शुरू होने पर गौरी शाह दरगाह पर चादर चढ़ाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन, महंत ने किया खंडन हिंदू सकल समाज ने किया विरोध, 2 साल पहले प्रशासन की मदद से बंद हो चुकी थी प्रथा चादर चढ़ाने और वीडियो बनाने वाले पर केस दर्ज करने की मांग - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 3 February 2026

रामजी बाबा मेला शुरू होने पर गौरी शाह दरगाह पर चादर चढ़ाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन, महंत ने किया खंडन हिंदू सकल समाज ने किया विरोध, 2 साल पहले प्रशासन की मदद से बंद हो चुकी थी प्रथा चादर चढ़ाने और वीडियो बनाने वाले पर केस दर्ज करने की मांग


 

रामजी बाबा मेला शुरू होने पर गौरी शाह दरगाह पर चादर चढ़ाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन, महंत ने किया खंडन 

हिंदू सकल समाज ने किया विरोध, 2 साल पहले प्रशासन की मदद से बंद हो चुकी थी प्रथा 

चादर चढ़ाने और वीडियो बनाने वाले पर केस दर्ज करने की मांग 


नर्मदापुरम। शहर में राम जी बाबा मेला की शुरुआत हो चुकी है । यहां पर पिछले 2 साल से प्रशासन की मदद से हजरत गौरी शाह दरगाह पर चादर चढ़ाने की प्रथा बंद कराई गई थी। लेकिन इस बार कुछ लोगों ने मिलकर चादर चढ़ाई वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

 इसको लेकर हिंदू सकल समाज सहित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताया है और इसको लेकर एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है।

 इसके साथ ही महंत परिवार के मुरारी दास महंत ने भी इस खबर का खंडन किया है। ज्ञापन के माध्यम से सभी ने ऐसा करने वालों पर कार्यवाही की मांग की है। इसको लेकर महंत का कहना है कि यह बिल्कुल गलत है और हम इसका विरोध करते हैं और हमने इसका खंडन भी किया है।

 आलोक शर्मा का कहना है कि 2 साल पहले हमने प्रशासन की मदद से इसे बंद कराया था । जिस गौरी शाह दरबार पर चादर चढ़ाते हैं वह बालागंज में थी लेकिन उनके जीवन और रामजी बाबा के जीवन में 200 साल के अंतर था लेकिन इसे ग्वालटोली से जोड़ दिया। अब कुछ लोग इसको फिर से शुरू कर रहे हैं। माधव महंत ने यह चादर चढ़ाई है । इसका हम विरोध करते हैं और कार्रवाई की मांग करते हैं । केस दर्ज होना चाहिए और सामाजिक बहिष्कार की होने की मांग करते हैं।

 डॉ विजय महंत ने कहा कि यह बंद प्रथा को दोबारा चालू नहीं करना चाहिए। हम इसका समर्थन नहीं करते। इसके साथ ही रितेश खंडेलवाल ने कहा कि प्रशासन की मदद से दो साल पहले ही है प्रथा बंद हो गई थी लेकिन अब इसे चालू किया गया है जो सही नहीं है सभी उसका विरोध करते हैं और कार्रवाई की मांग करते हैं।

 इस मामले को लेकर मुरारी दास ने इसमें लिखित खंडन किया है और प्रशासन को भी दिया है। ज्ञापन सौंपने गजेंद्र राव नितेश खंडेलवाल संदीप शर्मा जगबीर राजवंशी,अजय ठाकुर गजेंद्र राव,राजीव गौर ,संदीप शर्मा, धीरज चौकसे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

मुख्यमंत्री से डॉ सीताशरण शर्मा के नेतृत्व में नपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष ने की मुलाकात

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    मुख्यमंत्री से डॉ सीताशरण शर्मा के नेतृत्व में नपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष ने की मुलाकात  नर्मदापुरम्। प्रदेश के मुख्य...

Post Top Ad

Responsive Ads Here