रेत के अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, रेत का ओवरलोड परिवहन करते 9 डम्पर किए जब्त, - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 13 February 2026

रेत के अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, रेत का ओवरलोड परिवहन करते 9 डम्पर किए जब्त,



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

रेत के अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई,

 रेत का ओवरलोड परिवहन करते 9 डम्पर किए जब्त,


नर्मदापुरम// कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्रीन पार्क ढाबा नर्मदा

पुरम के पास से 9 डम्परों को रेत खनिज का ओवरलोड परिवहन करते हुए जब्त किया गया।

जप्त किए गए डम्परों के क्रमांक RJ17 GB 3374, MP04 YU 5499, MP04 ZJ 5639, MP40 ZF 7939, MP04 HE 5739, MP04 YT 5410, MP04 ZS 5439, RJ17 GC 9311 एवं MP04 HE 5808 हैं। सभी वाहनों को सुरक्षार्थ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय नर्मदापुरम परिसर में खड़ा कराया गया है।

कार्रवाई के दौरान जय सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम दिवेश मरकाम, जिला खनिज अधिकारी, पिंकी चौहान, खनि निरीक्षक, सौरभ पाण्डे, थाना प्रभारी देहात, कृष्णकांत सिंह परस्ते, प्रभार खनि निरीक्षक, हेमंत राज, सिपाही एवं होमगार्ड बल मौजूद रहा। जब्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

97 सिकल सेल एनीमिया रोगियों को आयुर्वेद ऐड ऑन थेरेपी जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दी गई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  97 सिकल सेल एनीमिया रोगियों को आयुर्वेद ऐड ऑन थेरेपी जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दी गई  नर्मदा पुरम। मध्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here