एकलव्य वेयरहाउस में मूंग चोरी पर वेयरहाउस संचालकों पर एफआईआर दर्ज
एकलव्य वेयर हाउस में रखी 9899 बोरी मूंग चोरी हुई, जिसका मूल्य 04 करोड़ 22 लाख 21 हजार 710 रुपए है
नर्मदापुरम// एकलव्य वेयर हाउस में गत दिवस 9899 बोरी मूंग चोरी (गायब होने) की घटना की लिखित शिकायत करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक मप्र वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन अतुल सोरटे ने एकलव्य वेयरहाउस की संचालिका श्रीमती आरती तोमर पति नरेंद्र तोमर एवं अमित तोमर तथा चौकीदार अमर कोल के विरुद्ध थाना माखन नगर में एफआईआर दर्ज कराई है।
उल्लेखनीय है कि एकलव्य वेयर हाउस में रखे हुए 9899 बोरी मूंग जिसका मूल्य 04 करोड़ 22 लाख 21 हजार 710 रुपए है एकलव्य वेयरहाउस से नदारद पाया गया है।

No comments:
Post a Comment