मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
बोर्ड परिक्षाओं का अधिकारियों द्वारा किया जा रहा निरंतर निरीक्षण
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों का सतत निरीक्षण कर निर्विघ्न एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा रहा
नर्मदापुरम// कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में संचालित हो रही बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों का सतत निरीक्षण कर निर्विघ्न एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण कर परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र वितरण, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, कक्ष व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से जांच की जा रही है। जिले में अब तक किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल का कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता स्पष्ट होती है। निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता दल द्वारा भी आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
इसी क्रम में सोहागपुर एसडीएम सुश्री प्रियंका भलावी द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल सोहागपुर का निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया गया। वहीं बनखेड़ी तहसीलदार श्रीमती अंजू चौहान द्वारा मॉडल स्कूल वाचावानी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

No comments:
Post a Comment