बनखेड़ी- हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप मंदिर परिसर में मिला खून से लथपथ शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 5 February 2026

बनखेड़ी- हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप मंदिर परिसर में मिला खून से लथपथ शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 

 

बनखेड़ी- हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप 

मंदिर परिसर में मिला खून से लथपथ शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 


 नर्मदापुरम/ बनखेड़ी। नजदीक ग्राम चिल्लोद के हनुमान मंदिर मे गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पुजारी का खून से लथपथ शव मंदिर परिसर में पड़ा मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पूरे गांव में हड़कंप सा मच गया। पुलिस द्वारा मंदिर परिसर से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान शिव शंकर तिवारी (45 वर्ष), निवासी ग्राम मनकवाड़ा, थाना बनखेड़ी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि मृतक पुजारी के सिर पर गंभीर चोटो के चलते मौके पर मौत हो गई है‌। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। 

बनखेड़ी थाना प्रभारी विजय सनस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बनखेड़ी- सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल व्याप्त है, हालांकि पुलिस द्वारा हत्याकांड की जांच पड़ताल जारी है और एहतियात के लिए ग्रामीण इलाकों में निगरानी रखी जा रही है।


No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here