पुलिस का नवाचार, शीघ्र मिले दुर्घटना पीड़ितों को CPR और प्राथमिक उपचार, राहवीर योजना हो साकार कम हो मृत्यु दर और लोगों में आए यातायात शिष्टाचार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 5 February 2026

पुलिस का नवाचार, शीघ्र मिले दुर्घटना पीड़ितों को CPR और प्राथमिक उपचार, राहवीर योजना हो साकार कम हो मृत्यु दर और लोगों में आए यातायात शिष्टाचार

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

 पुलिस का नवाचार, शीघ्र मिले दुर्घटना पीड़ितों को CPR और प्राथमिक उपचार, राहवीर योजना हो साकार

कम हो मृत्यु दर और लोगों में आए यातायात शिष्टाचार


नर्मदापुरम। जिले में दुर्घटनाओं की रोकथाम, मृत्युदर में कमी लाने एवं घायलों को राहत या सहयोग की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक साईंकृष्ण एस थोटा के निर्देशानुसार जिले के दुर्घटना बहुल क्षेत्र में निवासियों को सीपीआर एवं अन्य ट्रेनिंग दिये जाने का नवाचार प्रारंभ किया गया है। ताकि दुर्घटना उपरांत सहायता आने में लगने वाले समय के दौरान आवश्यकता पड़ने पर उनके द्वारा प्राथमिक उपचार, आवश्यकतानुसार सीपीआर दिया जा सके एवं बचाव के दौरान ध्यान में रखे जाने वाली सावधानी से अवगत कराया जा सके।

निर्देश अंतर्गत थाना प्रभारी गण को अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत सामूदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो जिला चिकित्सालय से संपर्क स्थापित कर चिन्हित दुर्घटना बहुल क्षेत्रो में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत जिले के सोहागपुर सिवनी मालवा एवं यातायात थाने द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए हैं प्रशिक्षण में निम्न बातो को ध्यान में रखा जा रहा है।

 प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना क्षेत्र के पास रहने वाले रहवासियों, दुकानदारों, व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठानों में कार्य करने वालों को आवश्यक रूप से सी.पी. आर. का प्रशिक्षण दिया जाए, दुर्घटना होने पर पीड़ित की स्थिति की अनुसार दिये जाने वाले प्राथमिक चिकित्सा के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग किया जा रहा है ताकि आमजन जागरूक हों 


दुर्घटना की स्थिति में संपर्क किये जाने वाले आपातकालीन नम्बरो 108, हाईवे हेल्प लाईन नम्बर,

1033, 1099 कंट्रोल रूम नंबर 7049101031, डायल 112 इत्यादि से अवगत कराया जा रहा है।


दुर्घटना के उपरांत वाहन की स्थिति एवं पीड़ित की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, पीड़ितो का बचाव करते समय ध्यान में रखने वाली सावधानी से अवगत कराया जा रहा है ।

इस प्रशिक्षण कार्य के दौरान सड़क दुर्घटना से संबंध विभिन्न योजनाऐं जैसे राहवीर योजना, हिट एन्ड रन योजना, कैश लेस योजना इत्यादि का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, और यातायात नियमों से आम जन को जागरूक किया जा रहा है ।

प्रत्येक थाना क्षेत्र में दुर्घटना बहुल क्षेत्रो में प्रशिक्षण प्राप्त एवं सहयोगी व्यक्तियो का थाना स्तर पर एक व्हाटअप ग्रुप "सड़क सुरक्षा सहयोगी" के नाम से बनाया जा रहा है एवं ऐसे अधिक से अधिक लोगो को जोड़ा जा रहा है , ताकि दुर्घटना होने की स्थिति में तत्काल दुर्घटना की सूचना प्राप्त हो सके एवं बचाव हेतु संबंधित विभागों से संपर्क कर त्वरित कार्यवाही की जा सके।

प्रत्येक थानो पर अलग अलग चरणो में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किये जायेंगे ताकि अधिक से अधिक स्थानों के अधिकतम लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके एवं दुर्घटना उपरान्त बचाव की कार्यवाही त्वरित गति से क्रियान्वित कर मृत्य दर में कमी लाई जा सके उक्त अभियान का आरंभ मीनाक्षी चौक पर ट्रेनिंग के माध्यम से जिले में किया गया था।

इसी क्रम में यातायात पुलिस नर्मदापुरम द्वारा बस स्टैंड नर्मदापुरम मे डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा, यातायात निरीक्षक सुनीता पटेल और यातायात बल द्वारा डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा निरीक्षक सुनीता पटेल, पुलिस अस्पताल के HC राकेश रघुवंशी एवं नर्मदा अस्पताल के कमल राजपूत, साबिर खान,और रामकिशन के सहयोग से बस स्टैंड पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया  और CPR ट्रेनिंग, फर्स्ट एड, दुर्घटना में पीड़ितो बचाव के दौरान सावधानी और राहवीर, हिट एंड रन, कैशलैस उपचार योजना के संबंध में अवगत कराया गया।

उक्त कार्यक्रम समयबद्ध तरीके से अलग अलग स्थानों पर चलाया जा रहा है ताकि लोग इसका लाभ उठा कर जागरूक सहयोगी बनें साथ ही साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो।

No comments:

Post a Comment

नपाध्यक्ष नीतू यादव ने की जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पेंशन प्रकरण की जांच, स्वच्छता अभियान में गति लाने के दिए सख्त निर्देश

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    नपाध्यक्ष नीतू यादव ने की जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं  पेंशन प्रकरण की जांच, स्वच्छता अभियान में गति ला...

Post Top Ad

Responsive Ads Here