जिला अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 11 February 2026

जिला अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की



एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


 जिला अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा 

आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की


नर्मदापुरम। वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश परिहार के पुत्र अधिवक्ता मनु प्रताप सिंह परिहार पर रेत कर्मचारियों द्वारा किए हमले के विरोध में 11 फरवरी को जिला अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर सोनिया मीना और एसपी सांई कृष्णा एस थोटा को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।  

जिला अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर और एसपी ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया है कि दोषियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जावेगी। ज्ञापन सौंपते समय वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित पालीवाल, राजीव दुबे, अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र पटेल, कार्यकारिणी सदस्य सौरभ तिवारी, प्रकाश कुशवाहा, अभिषेक दीक्षित, अधिवक्ता संजीव बग्गन, अरविंद खंडेलवाल, महेंद्र चौरे, अनिल गौर, विनीत वर्मा, तरुण पांडे, अभिषेक तिवारी, नमन यादव ,विजेंद्र राजपूत, गोविंद, ललित राजपूत, शादाब अली, शिवम दुबे ,पर्वत सिंह लोधी, आनंद गुप्ता, राजेश मालवीय सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here