जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाव हेतु आशा परिवेक्षकों की बैठक आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 11 February 2026

जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाव हेतु आशा परिवेक्षकों की बैठक आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाव हेतु आशा परिवेक्षकों की बैठक आयोजित


नर्मदापुरम/  बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम (NPCCHH) के अंतर्गत आशा परिवेक्षकों की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उनके प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक गतिविधियों को गति देना रहा।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। साथ ही उपस्थित आशा परिवेक्षकों को NPCCHH अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों का नियमित रूप से आयोजन करने तथा आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वय से ही जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम संभव है और इसी के माध्यम से मानव कल्याण की रक्षा की जा सकती है।

 बैठक के दौरान डॉ. सृजन सिंह सेंगर (डीएचओ-1), आर.एस. चौहान जिला नोडल अधिकारी NPCCHH तथा प्रो. रवि उपाध्याय, एनएमबी महाविद्यालय ने अपने-अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here