मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
पचमढ़ी महादेव मेले में भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हुई सतपुड़ा की रानी
पचमढ़ी में परिवहन नियमों को तोड़ने वाले वाहनों पर आर टी ओ ने की सख्त कार्यवाही
नर्मदापुरम/ सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी इन दिनों भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर है। पचमढ़ी महादेव मेले के छठवें दिन उच्च शिखर पर स्थित चौरागढ़ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की निरंतर आमद से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। हर भोला, हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से पर्वत और पचमढ़ी की मनोरम वादियां भक्तिमय हो उठीं हैं।
महाशिवरात्रि पर्व के नजदीक आते ही श्रद्धालुओं के उत्साह में विशेष वृद्धि देखने को मिल रही है। दूर-दूर से पहुंचे भक्त ढोल-नगाड़ों के साथ जयकारे लगाते हुए कठिन चढ़ाई पार कर मंदिर तक पहुंच रहे हैं। रात के समय भी दर्शन और पूजा-अर्चना का सिलसिला लगातार जारी है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। श्रद्धा और भक्ति का यह अनुपम दृश्य हर किसी को भाव-विभोर कर रहा है। पचमढ़ी के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जटाशंकर, गुप्त महादेव, बड़े महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। पूरा क्षेत्र आस्था, श्रद्धा और भक्ति का रंग देखने को मिल रहा है।
प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद
मेले में प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद है। पूरे मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्थापित सहायता केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, कंट्रोल रूम खोया पाया केंद्र सहित अन्य श्रद्धालु सहायता केंद्र के माध्यम से भक्तों को निरंतर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। होमगार्ड एसडीआरएफ एवं पुलिस बल द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत घायल, बीमार सहित खोए हुए श्रद्धालुओं की सतत सहायता की जा रही है। मेला समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चौरागढ़ क्षेत्र में बीमार ताराचंद डेहरिया को तत्काल रूप से नजदीकी मेडिकल कैंप के माध्यम से उपचार प्रदान किया गया इसी प्रकार नागपुर निवासी रोहित को चौरागढ़ मंदिर से दर्शन के बाद सीधी से उतरते समय पैर फिसल जाने के कारण घायल होने पर होमगार्ड जवानों द्वारा त्वरित रूप से मेडिकल कैंप लाकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचमढ़ी के लिए रवाना किया गया। इसी प्रकार अन्य श्रद्धालुओं को भी आपदा प्रबंधन के तहत हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न कर पड़े।
मेले में ड्यूटी रत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी प्रशासन द्वारा भोजन की उपयुक्त व्यवस्था की गई है जिसके तहत उन्हें प्राप्त है नाश्ता तदुपरांत दोपहर एवं रात का खाना भी ड्यूटी पॉइंट पर ले जाने के लिए समर्पित टीम को तैनात किया गया है जिससे ड्यूटी में लगे हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय पर भोजन प्राप्त हो सके।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर रखी जा रही मेले पर नजर
अधिकारियों द्वारा निरंतर मेले का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर मेले में भ्रमण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन द्वारा पैदल मार्ग से चौरागढ़ मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम पिपरिया श्री आकिप खान भी मौजूद रहे। अपर कलेक्टर राजीव रंजन पांडे द्वारा भी में क्षेत्र का भ्रमण कर स्वास्थ कैंप, सहायता केंद्र एवं मटकुली बैरियर प्वाइंट का निरीक्षण कर मेला के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही
पचमढ़ी महादेव मेले में आर टी ओ रिंकु शर्मा, परिवहन निरीक्षक हिमांशु जैन के नेतृत्व में आदित्य मिश्रा द्वारा परिवहन नियमों का पालन ना करने वालों पर, बिना वैध दस्तावेजों के वाहन का परिवहन करने वाले पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मेला क्षेत्र में चलने वाले वाहनों पर ओवरलोड सवारी ना करने करने के निर्देश, निर्धारित किराया लेने संबंधी निर्देश, बिना मेला परमिट पाए जाने वाले वाहनों को परमिट हेतु प्रतिबंधित करने, दो पहिया चालकों को हेलमेट के साथ यात्रा करने संबधित निर्देश लगातार दिए जा रहे है। अन्य जिलों से आने वाले वाहनों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है है। परिवहन दल द्वारा अभी तक लगभग 550 से अधिक वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा चुकी है तथा 25 से अधिक वाहनों पर राशि रुपए 23000/- की चलानी कारवाही की जा चुकी है। परिवहन दल में परिवहन निरीक्षक आदित्य मिश्रा, आरक्षक रामप्रसाद हनोतिया, कृष्णपाल सिंह, दीपक उपाध्याय, राकेश चौरे द्वारा लगातार कारवाही की जावेगी।
*फोटो संलग्न
000

No comments:
Post a Comment