18 फरवरी को भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में आयोजित होगा रोजगार मेला - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 11 February 2026

18 फरवरी को भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में आयोजित होगा रोजगार मेला


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


18 फरवरी को भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में आयोजित होगा रोजगार मेला


नर्मदापुरम/  युवाओं को स्वरोजगार, रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से “युवा संगम – रोजगार मेला” का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम के तत्वावधान में बुधवार, 18 फरवरी 2026 को किया जायेगा।

रोजगार मेला भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा (केसला), जिला-नर्मदापुरम में संपन्न होगा। मेले में शासकीय विभागों के साथ-साथ निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां एवं संस्थाएं भी भाग लेंगी, जो युवाओं को रोजगार के प्रत्यक्ष अवसर उपलब्ध कराएंगी। इस दौरान मेले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग सहित विभिन्न विभाग भागीदारी करेंगे। साथ ही निजी क्षेत्र की अनेक कंपनियां युवाओं के साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करेंगी। मेले के सफल संचालन हेतु कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना द्वारा अपर कलेक्टर विजेंद्र रावत को रोजगार मेले का संपूर्ण प्रभार सौंपते हुए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment

समेरिटंस एनसीसी कैडेट्स ने कैंप में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  समेरिटंस एनसीसी कैडेट्स ने कैंप में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत नर्मदापुरम। समेरिटंस स्कूल के एनसीसी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here