पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 9 February 2026

पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार


 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार 


नर्मदा पुरम/ पिपरिया। फरियादी नवीन उर्फ कल्लू अहिरवार ने रिपोर्ट कि वह और उसके चाचा का लड़का करण अहिरवार मिले और दोनो पैदल पैदल अपने घर आने लगे, आरोपी धर्मेन्द्र अहिरवार अपने घर के सामने खड़ा था जो पुरानी लड़ाई की बात को लेकर नवीन उर्फ कल्लू और करण अहिरवार को गाली गलौच करने लगा।

 पुलिस से मिली जानकारी अनुसार करण अहिरवार ने नवीन उर्फ कल्लू को वहां से चलने का बोलने पर धर्मेन्द्र अहिरवार धारदार बका लेकर आया और करण अहिरवार को जान से मारने की नियत से करण के सिर में बका मार दिया। जिससे करण को सिर मे गंभीर चोट आई। नवीन उर्फ कल्लू बचाने गया तो धर्मेन्द्र अहिरवार ने उसका की गला पकड़ लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपरिया मे अपराध क्रं. 66/2026 धारा 109(1) आईपीसी का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण (भापुसे), के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में थाना प्रभारी पिपरिया निरी. गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र अहिरवार पिता लखनलाल अहिरवार निवासी गाँधी वार्ड अयोध्या बस्ती पिपरिया को अभिरक्षा में लेकर आरोपी से घटना में प्रयुक्त आलाजरर लोहे का धारदार बका जप्त करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीः- धर्मेन्द्र अहिरवार पिता लखनलाल अहिरवार उम्र 34 साल निवासी गाँधी वार्ड अयोध्या बस्ती पिपरिया

मुख्य भूमिका :- निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, उनि मानिक सिंह बट्टी, प्र.आर. 517 अरुण जुदेव, प्र.आर. 446 पूनम चौधरी, आर. 973 ललित हर्णे, आर. 48 मोहसीन खान, आर. 334 अतुल विश्वकर्मा की रही।

No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here