संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेला एसएनजी स्टेडियम में पहलवानों ने दिखाए दाव पेंच - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 9 February 2026

संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेला एसएनजी स्टेडियम में पहलवानों ने दिखाए दाव पेंच

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेला 

एसएनजी स्टेडियम में पहलवानों ने दिखाए दाव पेंच 



नर्मदापुरम्। संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में आज प्रदेश भर के पहलवानों ने दाव पेंच दिखाकर उपस्थित दर्शकों को अचंभित कर दिया। पहलवानों ने न केवल दाव पेंच दिखाए बल्कि आज के समय में तंदरूस्त रहने की भी सीख दी। 

राजस्व शाखा के एआरआई रवि सूर्यवंशी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन अनेक रंगारंग और मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एसएनजी स्टेडियम में राज्य स्तरीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में 29 जोड़ पुरूषों की एक जोड़ महिला पहलवान ने हिस्सा लिया। दंगल में बड़ी जोड़ में मेहुल बुधनी विजेता रहे। जबकि तरूण बरेली उपविजेता रहे। दूसरे नंबर पर पहलवान काला चीता और उपविजेता पारस पहलवान रहे। दंगल में जर्रापुर, हरदा, बुधनी, बरेली के पहचानों ने हिस्सा लिया। सभी जोड़ों को निर्धारित पुरस्कार दिया गया। 

 दंगल में निर्णायक के रूप में युवराज गवली देवालपुर मालवा केसरी, श्री कक्का, राकेश फौजदार, जगदीश पहलवान, बलीराम पहलवान उपस्थित रहे। साथ ही दंगल में एआरआई रवि सूर्यवंशी के साथ अनंत सिंह राजपूत, राजेंद्र राजपूत, योगेश परसाई, हरीश गोस्वामी, पूर्व पार्षद नंदकिशोर नंदू यादव, गौरी यादव, पार्षद नरेंद्र पटेल उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here