नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में व्‍यवस्थित आयोजन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 25 March 2026

नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में व्‍यवस्थित आयोजन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

नर्मदापुरम/ शासन के दिशा निर्देशानुसार नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27, 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। तत्‍संबंध में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नर्मदापुरम श्री हिमांशु जैन, एवं डॉ. मनीष वर्मा, अपर संचालक, लोक शिक्षण, संचालनालय म.प्र. भोपाल/संयुक्‍त संचालक, लोक शिक्षण, नर्मदापुरम संभाग, नर्मदापुरम की उपस्थिति में बुधवार को कार्यालय जिला पंचायत नर्मदापुरम के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कक्षा 5वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में 98.56 प्रतिशत के साथ जिला नर्मदापुरम के प्रदेश में 9वें स्‍थान पर एवं कक्षा 8वीं का वार्षिक बोर्ड परीक्षा में 97.68 प्रतिशत के साथ जिला नर्मदापुरम के प्रदेश में 7वें स्‍थान पर रहा, जिसके लिये जिला शिक्षा अधिकारी, जिला नर्मदापुरम, जिला परियोजना समन्‍वयक, जिला शिक्षा केन्‍द्र, जिला नर्मदापुरम, सभी बी.आर.सी., जनशिक्षक एवं सभी प्राचार्यों को बधाई दी गई।

बैठक में निर्देश दिए गए कि नवीन शिक्षा सत्र में जो बच्‍चे कक्षा 5वीं में फेल हुए हैं वे और कक्षा चौथी के शत-प्रतिशत पास बच्‍चे, कक्षा 5वीं में प्रवेश का लक्ष्‍य होंगे। इसी प्रकार कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं का भी लक्ष्‍य निर्धारित होगा। जिन विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में कोई विषय रूका हुआ है, तो उसको अगली कक्षा में प्रोवेज्‍नल प्रवेश देंगे। सभी विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारियों की यह जिम्‍मेदारी होगी की शासकीय विद्यालयों के साथ-साथ अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का भी समय-सीमा में 26 मार्च से लेकर 30 मार्च तक शत-प्रतिशत नामांकन कराते हुए पोर्टल पर प्रविष्टि करायेंगे। यदि कोई अशासकीय विद्यालय नामांकन कार्य की पोर्टल पर प्रविष्टि में लापरवाही करता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्‍तावित करेंगे।

01 अप्रैल 2026 को सभी विद्यालयों में संस्‍था प्रमुखों द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों के साथ प्रवेश उत्‍सव मनाया जाएगा। इसके लिये सभी विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्‍ड स्‍त्रोत समन्‍वयक, जनशिक्षक, संकुल प्राचार्यों एवं संस्‍था प्रमुखों को विद्यालय परिसर, खेल मैदान, अध्‍यापन कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्‍तकालय आदि की साफ-सफाई के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नवीन सत्र में 3 से 6 वर्ष के बच्‍चों का डेटा एकत्रित कर बच्‍चों को चिन्हित करेंगे कि किस विद्यार्थी ने स्‍कूल में प्रवेश लिया है अथवा कौन-सा विद्यार्थी आंगनबाडी केन्‍द्र जा रहा है। सभी विद्यालयों एवं सभी आंगनबाडी केन्‍द्रों से उसकी सूची प्राप्‍त कर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करेंगे। ताकि कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहे।

      शत-प्रतिशत विद्यार्थी कक्षा 8वीं से 9वीं या कक्षा 10वीं से 11वीं में प्रवेशित हों, कोई भी बच्‍चा ड्रॉप ऑउट ना हो। नवीन सत्र में प्रवेश एवं ड्रॉप ऑउट न हो इसके लिये कार्ययोजना बनाई जावे। कक्षोन्‍नति या नवीन प्रवेश के समय विद्यार्थी जितनी फीस दे, फिलहाल उतनी फीस लेकर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जावे। बाकी की फीस बाद में बसूलें जो शासन से निर्धारित है। फीस के अभाव में कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहे। एक परिसर एक शाला अन्‍तर्गत कक्षोन्‍नति में टी.सी. की जरूरत नहीं है। लेकिन एक शाला से दूसरी शाला में कक्षोन्‍नति के समय टी.सी. की आवश्‍यकता होगी।

      जिलान्‍तर्गत विकासखण्‍डों में जिस विषय की जितनी पुस्‍तकें प्राप्‍त हुई हैं एवं जो पुस्‍तकें पिछले साल की बची हैं उन सबको तत्‍काल विद्यालयों को वितरित कर वितरण की पंजी संधारित करते हुए विमर्श पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करें। इसी प्रकार यदि विकासखण्‍डों में नवीन सत्र में प्राप्‍त साइकिल एवं विगत वर्ष की यदि कक्षा 6वीं एवं 9वीं की कोई साइकिल शेष बची है, उसको तत्‍काल पात्र विद्यार्थियों को वितरित कर पोर्टल 3.0 पर प्रविष्‍ट करेंगे। नहीं तो सी.एम.हेल्‍पलाइन. में शिकायत होने की गुंजाइश है। संस्‍था प्रमुखों को विद्यार्थियों के संस्‍था स्‍तर पर ही आधार कार्ड अपडेशन कार्य हो जाये, जिससे विद्यार्थियों को भविष्‍य में किसी प्रकार की समस्‍याओं का सामना ना करना पडे। इसके लिये विद्यार्थियों का डेटा एकत्रित कर सूची प्रशासन को उपलब्‍ध करायें ताकि उन विद्यालयों में विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपडेशन का कार्य कराया जा सके।

      पिछले 02 सालों से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है, जिसके कलेक्‍टर, जिला नर्मदापुरम द्वारा बेहतर परिणाम वाले विद्यार्थियों को सम्‍मानित किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये। पूर्व की भांति इस वर्ष भी बेहतर परीक्षा परिणाम वाले विद्यार्थियों को कलेक्‍टर, जिला नर्मदापुरम द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियो को सम्‍मानित किया जाएगा।

      02 अप्रैल 2026 को एस.एम.डी.सी. की बैठक एवं 01 अप्रैल से 05 अप्रैल 2026 तक कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों का सभी 06 विषयों के बेसलाइन टेस्‍ट होंगे। अतिथि शिक्षक एवं व्‍यावसायिक शिक्षक 30 अप्रैल 2026 तक कार्य करेंगे। हिन्‍दी एवं संस्‍कृत विषय का ऑनलाइन मास्‍टर ट्रेनर का प्रशिक्षण होना शेष है, तो सभी शिक्षक उक्‍त प्रशिक्षण प्राप्‍त करना सुनिश्चित करें।

      समस्‍त पी.एम.श्री./अन्‍य विद्यालयों का परिसर, खेल मैदान, अध्‍यापन कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, पुस्‍तकालय आदि साफ-सुथरे एवं विद्यालय के समस्‍त अभिलेख सूचीबद्ध रूप से संधारित किये जावें। निरीक्षण पंजी संस्‍था प्रमुख के पास संधारित हो। समस्‍त संस्‍था प्रमुखों को अपने-अपने विद्यालयों में बिजली कनेक्‍शन है या नहीं एवं जिन विद्यालयों के बिजली बिलों का भुगतान नहीं हुआ है, उसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नर्मदापुरम को उपलब्‍ध करायेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी, जिला नर्मदापुरम द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में ऐसा कोई भी स्‍कूल नहीं है जहां बिजली कनेक्‍शन 

000नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में व्‍यवस्थित आयोजन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

नर्मदापुरम/ शासन के दिशा निर्देशानुसार नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27, 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। तत्‍संबंध में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नर्मदापुरम श्री हिमांशु जैन, एवं डॉ. मनीष वर्मा, अपर संचालक, लोक शिक्षण, संचालनालय म.प्र. भोपाल/संयुक्‍त संचालक, लोक शिक्षण, नर्मदापुरम संभाग, नर्मदापुरम की उपस्थिति में बुधवार को कार्यालय जिला पंचायत नर्मदापुरम के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कक्षा 5वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में 98.56 प्रतिशत के साथ जिला नर्मदापुरम के प्रदेश में 9वें स्‍थान पर एवं कक्षा 8वीं का वार्षिक बोर्ड परीक्षा में 97.68 प्रतिशत के साथ जिला नर्मदापुरम के प्रदेश में 7वें स्‍थान पर रहा, जिसके लिये जिला शिक्षा अधिकारी, जिला नर्मदापुरम, जिला परियोजना समन्‍वयक, जिला शिक्षा केन्‍द्र, जिला नर्मदापुरम, सभी बी.आर.सी., जनशिक्षक एवं सभी प्राचार्यों को बधाई दी गई।

बैठक में निर्देश दिए गए कि नवीन शिक्षा सत्र में जो बच्‍चे कक्षा 5वीं में फेल हुए हैं वे और कक्षा चौथी के शत-प्रतिशत पास बच्‍चे, कक्षा 5वीं में प्रवेश का लक्ष्‍य होंगे। इसी प्रकार कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं का भी लक्ष्‍य निर्धारित होगा। जिन विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में कोई विषय रूका हुआ है, तो उसको अगली कक्षा में प्रोवेज्‍नल प्रवेश देंगे। सभी विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारियों की यह जिम्‍मेदारी होगी की शासकीय विद्यालयों के साथ-साथ अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का भी समय-सीमा में 26 मार्च से लेकर 30 मार्च तक शत-प्रतिशत नामांकन कराते हुए पोर्टल पर प्रविष्टि करायेंगे। यदि कोई अशासकीय विद्यालय नामांकन कार्य की पोर्टल पर प्रविष्टि में लापरवाही करता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्‍तावित करेंगे।

01 अप्रैल 2026 को सभी विद्यालयों में संस्‍था प्रमुखों द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों के साथ प्रवेश उत्‍सव मनाया जाएगा। इसके लिये सभी विकासखण्‍ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्‍ड स्‍त्रोत समन्‍वयक, जनशिक्षक, संकुल प्राचार्यों एवं संस्‍था प्रमुखों को विद्यालय परिसर, खेल मैदान, अध्‍यापन कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्‍तकालय आदि की साफ-सफाई के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नवीन सत्र में 3 से 6 वर्ष के बच्‍चों का डेटा एकत्रित कर बच्‍चों को चिन्हित करेंगे कि किस विद्यार्थी ने स्‍कूल में प्रवेश लिया है अथवा कौन-सा विद्यार्थी आंगनबाडी केन्‍द्र जा रहा है। सभी विद्यालयों एवं सभी आंगनबाडी केन्‍द्रों से उसकी सूची प्राप्‍त कर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करेंगे। ताकि कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहे।

  शत-प्रतिशत विद्यार्थी कक्षा 8वीं से 9वीं या कक्षा 10वीं से 11वीं में प्रवेशित हों, कोई भी बच्‍चा ड्रॉप ऑउट ना हो। नवीन सत्र में प्रवेश एवं ड्रॉप ऑउट न हो इसके लिये कार्ययोजना बनाई जावे। कक्षोन्‍नति या नवीन प्रवेश के समय विद्यार्थी जितनी फीस दे, फिलहाल उतनी फीस लेकर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जावे। बाकी की फीस बाद में बसूलें जो शासन से निर्धारित है। फीस के अभाव में कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहे। एक परिसर एक शाला अन्‍तर्गत कक्षोन्‍नति में टी.सी. की जरूरत नहीं है। लेकिन एक शाला से दूसरी शाला में कक्षोन्‍नति के समय टी.सी. की आवश्‍यकता होगी।

   जिलान्‍तर्गत विकासखण्‍डों में जिस विषय की जितनी पुस्‍तकें प्राप्‍त हुई हैं एवं जो पुस्‍तकें पिछले साल की बची हैं उन सबको तत्‍काल विद्यालयों को वितरित कर वितरण की पंजी संधारित करते हुए विमर्श पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करें। इसी प्रकार यदि विकासखण्‍डों में नवीन सत्र में प्राप्‍त साइकिल एवं विगत वर्ष की यदि कक्षा 6वीं एवं 9वीं की कोई साइकिल शेष बची है, उसको तत्‍काल पात्र विद्यार्थियों को वितरित कर पोर्टल 3.0 पर प्रविष्‍ट करेंगे। नहीं तो सी.एम.हेल्‍पलाइन. में शिकायत होने की गुंजाइश है। संस्‍था प्रमुखों को विद्यार्थियों के संस्‍था स्‍तर पर ही आधार कार्ड अपडेशन कार्य हो जाये, जिससे विद्यार्थियों को भविष्‍य में किसी प्रकार की समस्‍याओं का सामना ना करना पडे। इसके लिये विद्यार्थियों का डेटा एकत्रित कर सूची प्रशासन को उपलब्‍ध करायें ताकि उन विद्यालयों में विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपडेशन का कार्य कराया जा सके।

  पिछले 02 सालों से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है, जिसके कलेक्‍टर, जिला नर्मदापुरम द्वारा बेहतर परिणाम वाले विद्यार्थियों को सम्‍मानित किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये। पूर्व की भांति इस वर्ष भी बेहतर परीक्षा परिणाम वाले विद्यार्थियों को कलेक्‍टर, जिला नर्मदापुरम द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियो को सम्‍मानित किया जाएगा।

  02 अप्रैल 2026 को एस.एम.डी.सी. की बैठक एवं 01 अप्रैल से 05 अप्रैल 2026 तक कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों का सभी 06 विषयों के बेसलाइन टेस्‍ट होंगे। अतिथि शिक्षक एवं व्‍यावसायिक शिक्षक 30 अप्रैल 2026 तक कार्य करेंगे। हिन्‍दी एवं संस्‍कृत विषय का ऑनलाइन मास्‍टर ट्रेनर का प्रशिक्षण होना शेष है, तो सभी शिक्षक उक्‍त प्रशिक्षण प्राप्‍त करना सुनिश्चित करें।

  समस्‍त पी.एम.श्री./अन्‍य विद्यालयों का परिसर, खेल मैदान, अध्‍यापन कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, पुस्‍तकालय आदि साफ-सुथरे एवं विद्यालय के समस्‍त अभिलेख सूचीबद्ध रूप से संधारित किये जावें। निरीक्षण पंजी संस्‍था प्रमुख के पास संधारित हो। समस्‍त संस्‍था प्रमुखों को अपने-अपने विद्यालयों में बिजली कनेक्‍शन है या नहीं एवं जिन विद्यालयों के बिजली बिलों का भुगतान नहीं हुआ है, उसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नर्मदापुरम को उपलब्‍ध करायेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी, जिला नर्मदापुरम द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में ऐसा कोई भी स्‍कूल नहीं है जहां बिजली कनेक्‍शन नहीं है। बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नर्मदापुरम को उपलब्‍ध करा दिये गये हैं, जिसके भुगतान के लिये बंटन की मांग की गई है।

   इसके उपरांत सी.हेल्‍पलाइन, एम.पी.टॉस्‍क छात्रवृत्ति, समेकित छात्रवृत्ति, अनुकम्‍पा नियुक्ति, पेंशन प्रकरण, न्‍यायालयीन प्रकरण, सांदपनि/पी.एम.श्री. विद्यालयों में प्रवेश, नवनियुक्‍त शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति उपरांत संयुक्‍त संचालक, कोष एवं लेखा से वेतन निर्धारण का अनुमोदन, एरियर्स भुगतान, 12/24 वर्ष की क्रमोन्‍नति हेतु वेतनमान निर्धारण, एरियर्स भुगतान, 10/20 की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों के वेतनमान निर्धारण एवं एरियर्स तत्‍काल भुगतान किये जाने के निर्देश दिये गये। लापरवाही बरती जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्‍मक कार्यवाही प्रस्‍तावित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम   समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा ब...

Post Top Ad

Responsive Ads Here