जिले में पेट्रोल, डीज़ल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू : जिला आपूर्ति अधिकारी नागरिकों से अपील अनावश्यक रूप से ईंधन का स्टॉक न करें - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 25 March 2026

जिले में पेट्रोल, डीज़ल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू : जिला आपूर्ति अधिकारी नागरिकों से अपील अनावश्यक रूप से ईंधन का स्टॉक न करें


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 

जिले में पेट्रोल, डीज़ल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सुचारू : जिला आपूर्ति अधिकारी

नागरिकों से अपील अनावश्यक रूप से ईंधन का स्टॉक न करें



एके एन न्यूज नर्मदापुरम/ जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सतत एवं नियमित रूप से की जा रही है तथा वर्तमान खपत को दृष्टिगत रखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले की आवश्यकता के अनुरूप एलपीजी गैस का भी पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा पेट्रोल, डीज़ल एवं एलपीजी के स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे। 

जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे केवल आवश्यकता अनुरूप ही पेट्रोलियम पदार्थों का क्रय करें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीज़ल का आवश्यकता से अधिक भंडारण न करें।



No comments:

Post a Comment

समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम   समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा ब...

Post Top Ad

Responsive Ads Here