ग्रीष्मकालीन उत्साह शिविर से बच्चों का सर्वांगीण विकास पं. रामलाल शर्मा स्कूल बना आकर्षण का केंद्र
नर्मदापुरम।पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम सी.बी.एस.ई. स्कूल, हरदा बायपास रोड में आयोजित निःशुल्क ग्रीष्मकालीन उत्साह शिविर बच्चों के लिए छुट्टियों का सबसे खास आकर्षण बन गया है। खेल, स्विमिंग और योग से भरा यह शिविर गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के सर्वांगीण विकास का जरिया बन रहा है।
शिविर में स्विमिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और योग जैसी गतिविधियां पूरी तरह निःशुल्क कराई जा रही हैं। सुबह से ही बच्चे उत्साह के साथ मैदान और स्विमिंग पूल में हिस्सा ले रहे हैं। योग सत्र से बच्चों में अनुशासन और एकाग्रता बढ़ रही है, वहीं खेल गतिविधियों से उनका आत्मविश्वास और टीम भावना मजबूत हो रही है।
शिविर का संचालन स्कूल के संचालक अरुण शर्मा और प्राचार्य अरुण अग्रवाल के मार्गदर्शन में हो रहा है। खेल गतिविधियों की जिम्मेदारी स्पोर्ट्स टीचर प्रवीण मीन संभाल रहे हैं, जबकि स्विमिंग की ट्रेनिंग अनुभवी कोच पवन मांझी और सतीश मेहरा दे रहे हैं।बच्चों में खेल और स्विमिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खेल सिखाना नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम वर्क की भावना विकसित करना है। निःशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर से बच्चे स्वस्थ आदतें सीखकर शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन रहे हैं।अभिभावकों ने स्कूल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों के लिए छुट्टियों का सदुपयोग करने का बेहतरीन मंच साबित हो रहा है।

No comments:
Post a Comment