शराब दुकान बंद नहीं किये जाने पर, ग्रामीणों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से चक्का जाम, धरना प्रदर्शन आंदोलन निरंतर जारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 23 May 2026

शराब दुकान बंद नहीं किये जाने पर, ग्रामीणों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से चक्का जाम, धरना प्रदर्शन आंदोलन निरंतर जारी



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


शराब दुकान बंद नहीं किये जाने पर, ग्रामीणों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से चक्का जाम, धरना प्रदर्शन आंदोलन निरंतर जारी 


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। ग्राम पंचायत गनेरा एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित वाइन शॉप को हटाये जाने की मांग को लेकर चक्का जाम सहित शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन जारी है। लेकिन प्रशासन द्वारा ग्राम वासियों की मांग की और ध्यान नहीं दिया जाना जिले में जनचर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि उक्त वाइन शॉप धार्मिक स्थल, विद्यालय, ग्राम आबादी भूमि एवं नर्मदा क्षेत्र के निकट संचालित होने से ग्रामवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

 गनेरा ग्राम पंचायत सरपंच कृष्ण कुमार झा, उप सरपंच लक्ष्मी बाई एवं ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में प्राचीन माँ नर्मदा मंदिर एवं श्री हनुमान मंदिर से लगभग 40 मीटर की दूरी पर स्थित शराब की दुकान है। वहीं श्रीकृष्ण आदर्श स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने संचालित है। माँ नर्मदा नदी से पाँच किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित है। ग्राम पंचायत की आबादी भूमि पर दुकान बनाकर व्यावसायिक उपयोग शराब दुकान संचालित करना। ग्राम आबादी भूमि पर संचालित की जा रही है, जिसकी वैधानिक जांच आवश्यक है।

यदि शीघ्र ही शराब दुकान को यहां से नहीं हटाया गया तो ग्राम पंचायत गनेरा के समस्त ग्रामवासी बाध्य होकर लोकतांत्रिक तरीके से गनेरा बस स्टैंड पर भूख हड़ताल सहित अन्य आंदोलन करने को विवश होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। हमारा आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण रहेगा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

आज से नौतपा शुरू, भीषण गर्मी पड़ने की संभावना, सतर्क और सावधान रहें प्रदेश के कुछ स्थानों में अलर्ट जारी, लू चलेगी

  आज से नौतपा शुरू, भीषण गर्मी पड़ने की संभावना, सतर्क और सावधान रहें  प्रदेश के कुछ स्थानों में अलर्ट जारी, लू चलेगी  नर्मदा पुरम। नौतपा हो...

Post Top Ad

Responsive Ads Here