मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
एनसीसी कैडेट वार्षिक प्रशिक्षण के लिए रवाना
नर्मदापुरम। 13 मध्यप्रदेश बटालियन से संबद्ध समेरिटंस स्कूल के 18 एनसीसी कैडेट्स का समूह प्रशिक्षण स्थल 13 मध्यप्रदेश बटालियन परिसर के समीप ज्ञानोदय स्कूल ओल्ड वीटीआई नर्मदापुरम में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए उत्साहपूर्वक आज एसोसिएट एनसीसी आफिसर एस/ओ विजय प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में रवाना हुआ।
संस्था निदेशक डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य श्रीमति प्रेरणा रावत, उप प्राचार्य राजेंद्र रघुवंशी ने इन सभी केडिट्स को शुभकामनाएं देते हुए रवाना करते हुए कहा कि इस शिविर का उद्देश्य आप एनसीसी केडिट्स में देशप्रेम, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों का विकास करना है।। एएनओ विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस शिविर में कैडेटों को फायरिंग, ड्रिल, आपदा प्रबंधन और साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment