नर्मदा घाटों पर स्वच्छता के साथ पक्षियों के लिए सकोरा वितरण कर पेश की मानवता की मिसाल अखिल भारतीय कायस्थ समाज का अनुकरणीय अभियान कलेक्टर के नीर पखेरू अभियान के चलते बांटे सकोरे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 10 May 2026

नर्मदा घाटों पर स्वच्छता के साथ पक्षियों के लिए सकोरा वितरण कर पेश की मानवता की मिसाल अखिल भारतीय कायस्थ समाज का अनुकरणीय अभियान कलेक्टर के नीर पखेरू अभियान के चलते बांटे सकोरे


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदा घाटों पर स्वच्छता के साथ पक्षियों के लिए सकोरा वितरण कर पेश की मानवता की मिसाल


अखिल भारतीय कायस्थ समाज का अनुकरणीय अभियान


कलेक्टर के नीर पखेरू अभियान के चलते बांटे सकोरे


नर्मदा पुरम। सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए 'अखिल भारतीय कायस्थ समाज' द्वारा मां नर्मदा के पावन तटों को स्वच्छ बनाने का शंखनाद किया गया। रविवार को स्थानीय चित्रगुप्त घाट पर समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सामूहिक श्रमदान कर न केवल घाट की स्वच्छता सुनिश्चित की, बल्कि भीषण गर्मी के दृष्टिगत मूक पक्षियों के लिए 'सकोरा वितरण' अभियान का भी आगाज किया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के नीर पखेरू अभियान के चलते एक सकोरा पानी पक्षियों की जिंदगानी थीम के चलते यह सकोरा वितरण किया गया।


वर्षों का अटूट संकल्प, हर रविवार नर्मदा की सेवा


विदित हो कि यह अभियान कोई सांकेतिक आयोजन नहीं है, बल्कि पिछले 3-4 वर्षों से कायस्थ समाज का प्रत्येक सदस्य हर रविवार को नियमित नर्मदा की स्वच्छता में अपना योगदान दे रहा है। अभियान के दौरान जलकुंभी, पॉलीथीन, विसर्जित पूजन सामग्री और तटों पर जमा कचरे को पूरी तरह साफ किया गया।


 श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल घाट की सफाई करना मात्र नहीं है, बल्कि मां नर्मदा के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करना है। स्वच्छता के साथ-साथ हमारी जिम्मेदारी उन मूक पक्षियों के प्रति भी है जो इस तपती गर्मी में पानी के लिए भटकते हैं। कायस्थ समाज द्वारा वितरित किए जा रहे ये सकोरे मानवता और प्रकृति के बीच के अटूट रिश्ते का प्रतीक हैं। हम चाहते हैं कि हर घर की छत पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हो। समाजसेवी सुनील राय ने बताया कि समाज वही है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण छोड़कर जाए। रितु श्रीवास्तव का कहना है कि नर्मदा की साफ सफाई रखना हमारा कर्तव्य है।


 वहीं पक्षियों को दाना और पानी गर्मी में उपलब्ध कराना चाहिए। नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा का कहना है कि स्वच्छता से नर्मदा जल निर्मल होगा और धारा कल कल बहती रहेगी । इस अभियान में सभी साथ आएं। बेजुबान पक्षियों का भी ध्यान रखें। सकोरे में पानी भरकर एक जीवन बचाने का पुण्य कमा सकते हैं, क्योंकि जल ही हर जीव का आधार है। वहीं गुड्डू वर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कायस्थ समाज ने पिछले चार वर्षों में जो निरंतरता दिखाई है, वह अन्य संगठनों के लिए एक मिसाल है। चित्रगुप्त घाट की कायाकल्प में कायस्थ समाज का योगदान वंदनीय है। हमारा प्रयास नर्मदापुरम को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ जीव-जंतुओं के अनुकूल बनाना भी है।


पक्षियों के लिए स्कोर लगाना मानवी कार्य


कलेक्टर श्री मिश्रा के नियर पखेरू अभियान के चलते समाज ने सकोरे वितरित किए । पक्षियों के लिए सकोरे लगाना एक अत्यंत मानवीय कार्य है। समाज के लोगों ने कहा इनमें नियमित पानी भरकर पक्षियों की प्यास बुझाने का माध्यम बनें। पदाधिकारियों का कहना है कि कायस्थ समाज की यह पहल तभी पूर्ण रूप से सफल होगी, जब शहर का हर नागरिक सफाई और जीव-दया को अपना व्यक्तिगत धर्म समझेगा।


घर-घर पहुंच रहा 'सकोरा' 


समाज द्वारा इस अवसर पर बड़ी संख्या में मिट्टी के सकोरे वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों के घर जाकर उन्हें सकोरे भेंट किए और आग्रह किया कि इनमें नियमित जल भरकर पक्षियों की सेवा करें। कार्यक्रम में  जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष ज्योति वर्मा, सी.बी. खरे, विजय वर्मा, मनोज वर्मा, लालता प्रसाद, मंजू श्रीवास्तव, रितु श्रीवास्तव, प्रीति खरे, जानकी, ममता तिवारी, अदिति वर्मा और प्रिया श्रीवास्तव सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

्सिवनी गालवा पुलिस ने लूट का किया खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  ्सिवनी गालवा पुलिस ने लूट का किया खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार    एके एन न्यूज नर्मदापुरम/ सिवनी म...

Post Top Ad

Responsive Ads Here