मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
जय हो सामाजिक कल्याण समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 297वें सप्ताह में पहुँचा
नर्मदापुरम। जय हो सामाजिक कल्याण समिति द्वारा माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 297वाँ सप्ताह निरंतर सेवा और जनजागरूकता के साथ संपन्न किया गया। अभियान के अंतर्गत समिति के सदस्यों ने विवेकानंद घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया तथा आमजन को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कि माँ नर्मदा केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर एवं जीवनदायिनी है। उनकी स्वच्छता एवं संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समिति द्वारा लगातार 297 सप्ताह तक अभियान चलाना समाज सेवा एवं जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण है। समिति के सदस्यों ने नागरिकों से अपील की कि वे घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें तथा नदियों को प्रदूषित होने से बचाने में अपना योगदान दें।
अभियान में समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति के सदस्यगण अनिल मिश्रा, विवेक वर्मा, रमेश उपरारिया, अनामिका वर्मा, शिवाक्षी मालवीय, परी उपरारिया, अंश डोंगरे, मदन वर्मा, सौरभ वर्मा, राजेश वर्मा, विशाल बावरिया, रोहित मालवीय, अनुराग वर्मा, संजू प्रजापति, कौशिक बावरिया, सागर पटेल, पीतांबर चक्रवर्ती, सुजीत कैथवास, जतिन यादव, अजय बावरिया, गणेश यादव, अंकित सागर उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment