नपा परिसर में लगी नेशनल लोक अदालत में नागरिकों ने 20 लाख 80 हजार से अधिक का टैक्स किया जमा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 10 May 2026

नपा परिसर में लगी नेशनल लोक अदालत में नागरिकों ने 20 लाख 80 हजार से अधिक का टैक्स किया जमा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नपा परिसर में लगी नेशनल लोक अदालत में नागरिकों ने 20 लाख 80 हजार से अधिक का टैक्स किया जमा   


नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद में लगी नेशनल लोक अदालत में नागरिकों ने टेक्स जमा किया। सुबह 10.30 बजे से कर कलेक्शन टेबिल पर नागरिकों ने देर शाम तक अपने विभिन्न प्रकार के कर जमा किए और नेशनल लोक अदालत में मिलने वाली छूट का लाभ उठाया। शनिवार को नेशनल लोक अदालत में नागरिकों ने करीब 20 लाख  80 हजार से अधिक की राशि कर के रूप में जमा की। 

राजस्व शाखा के हरीश गोस्वामी ने बताया कि आज नपा परिसर में लगी नेशनल लोक अदालत का निरीक्षण मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को बैठने, पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कर जमा करने आने वाले लोगों से चर्चा भी की।  कर जमा करने में समूची राजस्व टीम लगी रही।

श्री गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को नेशनल लोक अदालत में कुल 20 लाख 80 हजार 251 रुपए जमा किए गए। जिसमें संपत्तिकर 16 लाख 73 हजार 602 रुपए, जलकर 1 लाख 67 हजार 878, दुकान किराया 2 लाख 26 हजार 271 रुपए, विविध कर 12 हजार 500 रुपए  कर के रूप में प्राप्त किए गए।

No comments:

Post a Comment

्सिवनी गालवा पुलिस ने लूट का किया खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  ्सिवनी गालवा पुलिस ने लूट का किया खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार    एके एन न्यूज नर्मदापुरम/ सिवनी म...

Post Top Ad

Responsive Ads Here