कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई नहर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर, किसानों के लिए आवागमन मार्ग कराया गया सुचारू - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 10 May 2026

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई नहर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर, किसानों के लिए आवागमन मार्ग कराया गया सुचारू




 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त कार्रवाई

नहर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर, किसानों के लिए आवागमन मार्ग कराया गया सुचारू


नर्मदापुरम/ जिला प्रशासन द्वारा सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाली नहरों पर हुए अवैध अतिक्रमण को सख्ती से हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। साथ ही किसानों को कृषि कार्य में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

 इसी क्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार रविवार 10 मई को तहसीलदार नर्मदापुरम नगर श्रीमती सरिता मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी नहर विभाग प्रमोद जाटव, राजस्व विभाग एवं नहर विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तहसील नर्मदापुरम नगर अंतर्गत फेफरताल क्षेत्र में कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने कॉलोनाइजर अग्रवाल इंपीरिया एवं रामानंद मैरिज गार्डन संचालक द्वारा नहर विभाग की भूमि पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को हटाया। 

कार्रवाई के दौरान किसानों के कृषि कार्य हेतु आवागमन एवं ट्रैक्टर निकालने के लिए बंद पड़े रास्ते को भी खुलवाया गया। कार्यवाही के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नहर भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा तथा किसानों की सुविधा एवं सिंचाई व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अतिक्रमणों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।





No comments:

Post a Comment

्सिवनी गालवा पुलिस ने लूट का किया खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  ्सिवनी गालवा पुलिस ने लूट का किया खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार    एके एन न्यूज नर्मदापुरम/ सिवनी म...

Post Top Ad

Responsive Ads Here