मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम में प्रवेश का सुनहरा अवसर
इच्छुक अभ्यर्थी निश्चित अवधि में पंजीयन कर अपनी पसंदीदा संस्थाओं एवं पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं
छात्र -छात्राएं समय- सीमा के भीतर प्रवेश हेतु आवेदन कर अपने भविष्य को नई दिशा दें-- प्राचार्य
एके एन न्यूज नर्मदापुरम। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नर्मदापुरम में डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नर्मदापुरम में संचालित ब्रांच सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं मॉडर्न आफिस मेनेजमेंट, सत्र 2026- 2027 में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया जारी है।
इच्छुक विद्यार्थी 29 मई तक अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं, एवं पंजीयन हेतु संस्था में आकर प्रवेश प्रक्रिया करा सकते है। रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रत्येक ब्रांच में 60 सीट प्रवेश हेतु उपलब्ध हैं। ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 4 से 29 मई तक संचालित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में पंजीयन कर अपनी पसंदीदा संस्थाओं एवं पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं।
पंजीयन में सुधार की सुविधा 30 से 31 मई तक उपलब्ध रहेगी। इसके पश्चात् मेरिट सूची जारी होने एवं सीट आबंटन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूर्ण की जाएगी। प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अनुभवी फैकल्टी, प्रैक्टिकल प्रशिक्षण तथा उद्योग आधारित शिक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं तथा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध की जाती है। नर्मदाचंल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वे समय- सीमा के भीतर प्रवेश हेतु आवेदन कर अपने भविष्य को नई दिशा दें।
प्रवेश बढाने हेतु संस्था की टीम द्वारा नगर एवं आसपास के गांव में संपर्क कर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को प्रवेश संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है। 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को देखते हुए तकनीकी शिक्षा बहुत उपयोगी है। वर्तमान में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा विभाग की अधिकारिक वेबसाईट dte.mponline.gov.in पर जाकर एवं रजिस्ट्रेशन में यदि किसी प्रकार की कोई असुविधा होती है तो
छात्र -छात्राएं महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष आर. आर. चन्द्राकर- 7999982337 एवं देवेश तिवारी- 7999832684 से संपर्क कर अथवा महाविद्यालय पहुंच कर प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है एवं नजदीकी एम पी ऑनलाईन कियोस्क पर संपर्क कर प्रवेश की जानकारी प्राप्त कर सकते है तकनीकी शिक्षा आज के समय में युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान कर रही है। इसलिए विद्यार्थी समय पर पंजीयन कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाए।

No comments:
Post a Comment