मां नर्मदा परिक्रमा के लिए पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में 48 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना, लगाएं मां के जयकारे पार्षद एवं राजस्व सभापति निर्मला हंस राय ने कहा कि मां नर्मदा की यह उनकी तीसरी परिक्रमा है परिक्रमा वासियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए आत्मीयता से किया विदा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 22 November 2026

मां नर्मदा परिक्रमा के लिए पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में 48 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना, लगाएं मां के जयकारे पार्षद एवं राजस्व सभापति निर्मला हंस राय ने कहा कि मां नर्मदा की यह उनकी तीसरी परिक्रमा है परिक्रमा वासियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए आत्मीयता से किया विदा


 


मां नर्मदा परिक्रमा के लिए पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में 48 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना, लगाएं मां के जयकारे 

पार्षद एवं राजस्व सभापति निर्मला हंस राय ने कहा कि मां नर्मदा की यह उनकी तीसरी परिक्रमा है

परिक्रमा वासियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए आत्मीयता से किया विदा 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ मध्यप्रदेश 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। मां नर्मदा की परिक्रमा के लिए रविवार को पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में 48 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। परिक्रमा वासियों का फूल-माला, नारियल एवं शॉल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्षद एवं राजस्व सभापति निर्मला हंसराय, रत्ना सेंगर, क्षमा राजपूत, उर्मिला तिवारी, मंजू बागड़ी, सीमा सोनी, विजय भारद्वाज और ज्योति श्रीवास्तव सहित अन्य परिक्रमावासी उपस्थित रहे। निर्मला हंसराय ने बताया कि मां नर्मदा की यह उनकी तीसरी परिक्रमा है।

जत्थे को विदाई देने के लिए संभागीय भाजपा कार्यालय प्रभारी हंसराय, राजेश तिवारी, राजू चौकसे, मनीष राय, सूरज श्रीवास्तव, प्रीति राय, हर्ष राय, निकुंज राय, शशांक राय, आयुषि राय, नेहा राय, शांति देवी राय, सुशील राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने परिक्रमा वासियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए आत्मीयता से विदा किया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधि सहित समाज सेवी और अन्य लोग भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here