जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वावलंबन की दिशा में बढ़ाने हेतु रोजगार मेले का किया आयोजन कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश अनुसार शासकीय आईटीआई मे युवा संगम रोजगार मेले के का समापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 19 November 2026

जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वावलंबन की दिशा में बढ़ाने हेतु रोजगार मेले का किया आयोजन कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश अनुसार शासकीय आईटीआई मे युवा संगम रोजगार मेले के का समापन



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ मध्यप्रदेश 


 जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वावलंबन की दिशा में बढ़ाने हेतु रोजगार मेले का किया आयोजन 

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश अनुसार शासकीय आईटीआई मे युवा संगम रोजगार मेले के का समापन 


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश अनुसार शासकीय आईटीआई मे युवा संगम रोजगार मेले के का समापन हुआ। 19 नवंबर को जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वावलंबन की दिशा में बढ़ाने हेतु जिला रोजगार कार्यालय नर्मदा पुरम के तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश शासन की इस योजना के अंतर्गत मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित कर देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार और अप्रेंटिसशिप के प्रत्यक्ष अवसर मुहैया कराना है।

 कार्यक्रम देवेंद्र प्रताप सिंह अनुविभागीय अधिकारी एवं नवीन शुक्ला जिला व्यापार उद्योग केंद्र जिला रोजगार अधिकारी डॉ श्याम कुमार धुर्वे, प्राचार्य सतीश कुमार मोरे, प्राचार्य पॉलिटेक्निक पी.सी नरवरे ,आर आर चंद्राकर, टीओ काजू गजभिये टी.ओ राजेन्द्र पटेल श्रीमती वंदना मरावी सुश्री दीपिका करारे आयुष मालवीय आदि उपस्थित रहे।

रोजगार मेले मेले में समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

जिला रोजगार कार्यालय नर्मदापुरम रोजगार प्लेसमेंट ऑफिसर धर्मेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण मेले की व्यवस्था की गई। धर्मेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में जिन युवाओं को कंपनी अवसर देगी उन्हें व्यक्तिगत रूप से कॉल कर सूचना दी जाएगी एवं मेला मैं संपूर्ण कंपनियों को आमंत्रित एक प्लेटफार्म पर लाने में धर्मेश तिवारी की अहम भूमिका रही। बताया गया की मेला में कुल 475 छात्र एवं छात्राएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किए गए। 

जिसमें 18 कंपनी एवं 08 शासकीय विभागों ने स्टॉल लगाया। जनप्रतिनिधि द्वारा। एवं कंपनी द्वारा रोजगार में 270 छात्र-छात्राओं को प्रथमिकता स्तर पर चयनित किया गया एवं स्वरोजगार योजना के तहत 05 को लाभान्वित किया गया। कुल 275 छात्र एवं छात्राओं को लाभान्वित किया गया एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 125 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं कैरियर काउंसिल की गई। जिसमें कुल 140  छात्र-छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन दिया गया काउंसलर्स की गई ।


No comments:

Post a Comment

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया निर्माणाधीन सड़क और नाली का औचक निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में कार्य करने के दिए निर्देश

  नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया निर्माणाधीन सड़क और नाली का औचक निरीक्षण  गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में कार्य करने के दिए निर्देश मनोज ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here