समेरिटन्स में खेल महोत्सव 'आरोह' का हुआ आरम्भ
दादाजी के साथ आदर्श का सम्मान
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ मध्यप्रदेश
एके एन न्यूज नर्मदापुरम। समेरिटन्स विद्यालय संदीपनी परिसर चक्कर रोड मालाखेड़ी के प्राइमरी विभाग के बच्चों का वार्षिक खेल महोत्सव आरो हा का आरंभ सोमवार को विधिवत रूप से किया गया कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत प्रभारी श्रीमती निधि शुक्ला मैनेजर श्रीमती शिखा, खम्परिया ने खेल मशाल प्रज्वलित करके किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर शर्मा ने कहा कि जीवन में खेलों का बहुत अधिक महत्व खेल से जीवन में अनुशासन और स्वास्थ्य दोनों आते हैं। साथ ही खेल व्यक्ति को साहसिक और सामाजिक भी बनाते हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में किसी न किसी एक खेल को अवश्य अपनाना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन के लिए प्राइमरी विभाग सहित बच्चों को शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
विद्यालय के खेल प्रभारी डॉक्टर सचिन खम्परिया ने बताया कि प्राइमरी कक्षा के बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की दौड़ सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आज से आरंभ किया गया है प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में राजेंद्र रघुवंशी विक्रांत खम्परिया, लीना देवासकर, सुमित दद्विवेदी, स्वाति खमरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
दादाजी के साथ आदर्श का सम्मान
कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा नवमी के छात्र नर्मदापुरम अंडर 14 क्रिकेट टीम के कप्तान आदर्श शर्मा और उसके दादाजी महेश शर्मा का भी सम्मान किया गया। ज्ञात रहे की विद्यालय के छात्र आदर्श शर्मा का चयन पिछले दिनों मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर 14 क्रिकेट टीम में हुआ है। उसके शानदार प्रदर्शन के चलते उसे टीम की कप्तानी सौंपी गई है। हाल ही में हुए जिला स्तरीय मुकाबले में भी उसका प्रदर्शन और कप्तानी की काफी सराहना की गई। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार शर्मा और प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में आदर्श को पुष्प हार पहनकर सम्मान किया गया एवं ट्रॉफी प्रदान की गई उसके दादाजी का भी सम्मान किया गया।



No comments:
Post a Comment