मनोज सोनी एडिटर इन चीफ मध्यप्रदेश
कोविड कर्मचारियों का डेटा अपलोड करने की मांग, संगठन ने CMHO को सौंपा ज्ञापन
एके एन न्यूज नर्मदापुरम। कोविड-19 महामारी के दौरान जिले में अपनी सेवाएं देने वाले अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारियों की जानकारी को लेकर कोविड-19 स्वास्थ्य सेवा संगठन मध्यप्रदेश ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) नर्मदापुरम को ज्ञापन सौंपा है।
संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा द्वारा दिनांक 13/11/2026 को सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के पत्र क्रमांक /एन.एच.एम./एचआर/2026/2544, दिनांक 11/11/2026 के पालन में समस्त CMHO से कोविड काल में विभिन्न पदों पर रखे गए अस्थायी मानव संसाधन की नियुक्ति संबंधी जानकारी निर्धारित प्रारूप एवं गूगल शीट में 3 दिवस के भीतर चाही गई है।
ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि नर्मदापुरम जिले में कोविड-19 के दौरान अपनी सेवाएं देने वाले समस्त अस्थायी स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी शीघ्र संकलित कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ई-मेल आईडी एवं संलग्न गूगल शीट पर प्रेषित की जाए, ताकि सभी कर्मियों का विवरण शासन स्तर पर समय पर दर्ज हो सके। संगठन ने कहा है कि महामारी के कठिन दौर में इन कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सेवाएं दी थीं, इसलिए उनका विवरण समय पर शासन तक पहुंचना जरूरी हैं निवेदन किया गया

No comments:
Post a Comment