12 साल के अभिमन्यु मिश्रा बने चेस इतिहास के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 30 June 2021

12 साल के अभिमन्यु मिश्रा बने चेस इतिहास के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

 

भारत से ताल्लुक रखने वाले अमेरिकी ब्वॉय अभिमन्यु मिश्रा चेस इतिहास के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर बन गए हैं इस मामले में उन्होंने रूस के ग्रैंडमास्टर सर्जी कर्जाकिन के नाम पर 19 साल पहले दर्ज हुआ रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभिमन्यु मिश्रा 12 साल 4 महीने और 25 दिन में ग्रैंडमास्टर बने हैं। जबकि अगस्त 2002 में जब कर्जाकिन सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने थे, तब उनकी उम्र 12 साल और 7 महीने थी। यानी कि उम्र में 3 महीने के फासले से अभिमन्यु ने रूसी ग्रैंडमास्टर का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

अभिमन्यु मिश्रा ने बुडापेस्ट में आयोजित ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर लियॉन मेनडोंका को हराकर ये उपलब्धि हासिल की है। अभिमन्यु ने कहा कि लियॉन के खिलाफ मुकाबला मुश्किल था पर आखिर में उन्होंने जो गलती की उसका मुझे फायदा मिला। मैंने उन गलतियों का अच्छे से फायदा उठाया। जीत के साथ सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बनने की उपलब्धि हासिल कर अब मैं खुश हूं।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here