390 लोगों को नकली टीका लगाने वाले 4 गिरफ्तार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 18 June 2021

390 लोगों को नकली टीका लगाने वाले 4 गिरफ्तार

 मुंबई. हीरानंदानी सोसायटी में 390 लोगों को कथित रूप से नकली टीका लगाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों ने जो टीके लगाए, वे असली थे या नहीं। 

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के कांदीवली इलाके की हीरानंदानी हाउसिंग सोसायटी के परिसर में 390 लोगों को 30 मई को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। उस दौरान राजेश पांडे नाम के एक शख्स ने खुद को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का प्रतिनिधि बताते हुए सोसायटी कमेटी के सदस्यों से संपर्क किया था। इस टीकाकरण अभियान का संचालन संजय गुप्ता ने किया, जबकि महेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने सोसायटी के सदस्यों से पैसा लिया था। आरोप है कि सोसायटी के सभी लोगों को नकली टीके लगाए गए और करीब पांच लाख रुपये ठग लिए गए। 


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here